Homeदेश-समाजराजस्थान: ताबड़तोड़ फायरिंग में बजरंग दल के नेता सुरेंद्र जड़िया की गोली मार कर...

राजस्थान: ताबड़तोड़ फायरिंग में बजरंग दल के नेता सुरेंद्र जड़िया की गोली मार कर हत्या

वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश वहाँ से फरार हो गए। सूचना मिलते ही वहाँ पर पुलिस आ गई। चौतरफा नाकाबंदी के बाद भी आरोपितों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

राजस्थान के चुरू जिले के सादुलपुर कस्बे में गुरूवार (मई 9, 2019) को थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर बाइक पर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने बजरंग दल के प्रखंड संयोजक और ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक सुरेंद्र जड़िया की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश वहाँ से फरार हो गए। सूचना मिलते ही वहाँ पर पुलिस आ गई। चौतरफा नाकाबंदी के बाद भी हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटनास्थल पर गोली के खाली खोखे व एक लोडेड मैगजीन मिली है।

खबर के मुताबिक, तीनों बदमाशों की सुरेंद्र के साथ कोई आपसी दुश्मनी थी, जिसका बदला लेने के लिए उन्होंने सुरेंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियाँ चलाकर उनकी हत्या कर दी। वो लोग सुरेंद्र को मारने की नीयत से उनके ऑफिस के बाहर पहले से ही मौजूद थे और जैसे ही वो ऑफिस के बाहर निकले, बदमाशों ने उन पर लगातार 10 फायरिंग की, जिसमें से 3 गोलियाँ सुरेंद्र को लगी और वो वहीं जमीन पर गिर पड़े और तीनों बदमाश बाइक पर बैठकर वहाँ से फरार हो गए।

सुरेंद्र को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी था। सुरेंद्र की मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जाँच कर रही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में 3 संदिग्ध नजर आए हैं। जिसके बाद अब पुलिस उनकी तलाश करने में जुट गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -