Homeदेश-समाजबुर्क़े और परदे में मतदान आ रहीं सभी महिलाओं की पहचान सुनिश्चित हो: EC

बुर्क़े और परदे में मतदान आ रहीं सभी महिलाओं की पहचान सुनिश्चित हो: EC

आदेश में साफ़तौर पर यह कहा गया है कि जिन बूथ पर पर्दानशीं महिला वोटर संख्या में अधिक हों वहाँ पर महिला पुलिस कॉन्स्टेबल के अलावा एक महिला पुलिस अधिकारी की तैनाती भी की जाए।

देश में आज लोकसभा चुनाव 2019 के तहत छठे चरण की मतदान प्रकिया जारी है। इसमें बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की सीटें शामिल हैं। चुनाव आयोग ने बुर्का और किसी भी तरह का पर्दा घारण करने वाली महिलाओं की पहचान सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया है।

दरअसल, संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी रत्नेश सिंह की तरफ से भेजे गए एक पत्र में केंद्रीय चुनाव आयोग के 8 मई के निर्देश का हवाला दिया गया। ख़बर के अनुसार, यह आदेश उत्तर प्रदेश की 14 सीटों के सभी ज़िला निर्वाचन अधिकारियों को पत्र के माध्यम से जारी किया गया है। फ़िलहाल, यूपी की 27 सीटों पर मतदान होना अभी बाक़ी है।

इस आदेश में साफ़तौर पर यह कहा गया है कि जिन बूथ पर पर्दानशीं महिला वोटर संख्या में अधिक हों वहाँ पर महिला पुलिस कॉन्स्टेबल के अलावा एक महिला पुलिस अधिकारी की तैनाती भी की जाए। इससे बुर्का या पर्दा करने वाली महिलाओं की पहचान सुनिश्चित की जा सके।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में मुज़्ज़फ़रनगर से बीजेपी के उम्मीदवार संजीव बलियान ने इस बात की शिकायत की थी कि बुर्का पहनकर मतदान करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। इसके पीछे उन्होंने मतदाताओं की पहचान में दिक्कत और फ़र्ज़ी मतदान की संभावना जताई थी। इसी के मद्देनज़र चुनाव आयोग ने यह क़दम उठाया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न POK की फिक्र, न बलूचिस्तान की चिंता! दिन-रात बस भारत में ‘सत्तापलट’ के सपने देख रहा पाकिस्तान, जानिए CJP प्रदर्शन में कैसे दी...

पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थानों ने भारत के CJP प्रदर्शन की कवरेज को प्राइम टाइम में जगह दी है। इससे साफ है कि उनके लिए पाकिस्तान की मीडिया भारत की आंतिरक राजनीति में खूब दखल देती है।

मस्जिद का किया बखान, हनुमान मंदिर पर हमले की छिपाई बात: CJP की हिंसक भीड़ को पनाह न मिलने पर राणा अय्यूब जैसों की...

ग्राउंड रिपोर्ट और चश्मदीदों के बयान बताते हैं कि प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की। उन्होंने बैग में पत्थर भर रखा था। इनलोगों ने कनॉट प्लेस के पास सुरक्षा बलों को निशाना बनाया।
- विज्ञापन -