Homeदेश-समाजसलीम ने सोनू बनकर हिंदू महिला को फँसाया, शादी के बाद ससुराल पहुँची तो...

सलीम ने सोनू बनकर हिंदू महिला को फँसाया, शादी के बाद ससुराल पहुँची तो दूसरी बीवी के साथ मिलकर पीटा: गिरफ्तार

शेखपुरा गाँव का रहने वाला सलीम, सोनू बन कर मोदीनगर की हिंदू महिला से मिला और उसे अपने प्रेम जाल में फाँसा। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाकर उसे कई बार गर्भवती भी किया। महिला लगातार शादी के लिए कहती रही। लेकिन सलीम ने हर बार उसका गर्भपात करवा दिया।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से ग्रूमिंग जिहाद (लव जिहाद) का मामला सामने आया है। सलीम नाम के युवक पर हिंदू महिला ने आरोप लगाया है कि सलीम ने झूठी पहचान बताकर पहले उसे अपने प्रेम जाल में फँसाया और बाद में धर्म परिवर्तन करवाकर उससे निकाह किया। हाल में जब महिला अपने ससुराल गई तो वहाँ उसके साथ मारपीट हुई।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सहारनपुर एसपी ने इस संबंध में बताया कि एक महिला ने अपने पति पर धर्म परिवर्तन और घरेलू हिंसा के आरोप में शिकायत लिखवाई है। मुकदमा दर्ज हो चुका है और आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

न्यूज नेशन की खबर के अनुसार, शेखपुरा गाँव का रहने वाला सलीम, सोनू बन कर मोदीनगर की हिंदू महिला से मिला और उसे अपने प्रेम जाल में फाँसा। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाकर उसे कई बार गर्भवती भी किया। महिला लगातार शादी के लिए कहती रही। लेकिन सलीम ने हर बार उसका गर्भपात करवा दिया।

हाल में जब महिला ने ज्यादा दबाव बनाया तो सलीम ने उसका धर्म परिवर्तन करवाया और फिर उससे 5 मार्च को निकाह किया, मगर कागज पर तारीख 20 दिसंबर 2018 की लिखवा ली।

महिला का आरोप है कि निकाह के बाद जब वह अपने ससुराल गई तो सलीम ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उससे मारपीट की। वहीं उसे ये भी पता चला कि सलीम की एक और शादी हो रखी है। इतना ही नहीं महिला ने पत्रकारों से बातचीत में यह भी खुलासा किया कि सोनू उर्फ सलीम बसपा नेता का बेटा है। उन दोनों का एक बेटा भी हुआ था। लेकिन सलीम ने उसे अपने भाई के साथ मिल कर खत्म कर दिया।

पुलिस का इस संबंध में कहना है कि सलीम ने हिंदू युवती से शादी 2018 में (महिला के अनुसार, शादी मार्च में हुई मगर उस पर तारीख 2018 की है) की थी। उससे उसकी एक बेटी है। लेकिन इसी वर्ष सलीम ने हिंदू लड़की को छोड़ मुस्लिम महिला से निकाह कर लिया। जब हिंदू युवती को यह पता चला तो वह सलीम के घर पहुँच गई। महिला का कहना है कि यहाँ उसके साथ मारपीट हुई। इस केस में धर्म परिवर्तन और अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -