Tuesday, April 30, 2024
Homeविविध विषयअन्यकन्नड़ सबसे घटिया भाषा: गूगल इंडिया ने माँगी माफी, कहा - एल्गोरिदम को बेहतर...

कन्नड़ सबसे घटिया भाषा: गूगल इंडिया ने माँगी माफी, कहा – एल्गोरिदम को बेहतर बनाने के लिए कर रहे काम

"सर्च हमेशा सही नहीं होती है। कभी-कभी, जिस तरह से इंटरनेट पर किसी कंटेंट को डिस्क्राइब किया जाता है, वह सवालों के अजीब रिजल्ट दे देता है। हम गलतफहमी और किसी की भावनाओं को आहत करने के लिए क्षमा चाहते हैं।"

गूगल (Google) सर्च में कन्नड़ भाषा को सबसे भद्दी भाषा दिखाने के मामले में गूगल इंडिया ने गुरुवार (3 मई 2021) को माफी माँग ली। गूगल ने कन्नड़ भाषा में लिखे अपने माफीनामे में कहा कि सर्च का रिजल्ट कंपनी की सोच को नहीं दिखाता है। कंपनी ने कहा कि वो अपने एल्गोरिदम को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी के साथ गूगल ने कन्नड़ को सबसे गंदी भाषा बताने वाले सर्च को हटा लिया है।

दरअसल, कन्नड़ भाषा को सर्च रिजल्ट में सबसे गंदी भाषा बताने के बाद लोगों ने इसकी जमकर आलोचना की थी। कर्नाटक के कन्नड़, संस्कृति और वन मंत्री, अरविंद लिंबावली ने गूगल को कानूनी नोटिस भेजने की बात कही थी। उन्होंने इस भाषा को कन्नड़ लोगों का गौरव बताते हुए गूगल से तत्काल माफी की माँग भी की थी।

मंत्री अरविंद लिंबावली ने कहा कि कन्नड़ भाषा का अपना एक इतिहास है, जो लगभग 2,500 साल पुराना है। उन्होंने कहा कि यह भाषा सदियों से कन्नड़ लोगों का गौरव रही है।

इसके बाद गूगल इंडिया ने गलतफहमी और किसी की भावनाओं को आहत करने के मामले में माफी माँग लिया। गूगल ने ट्वीट कर लिखा, “सर्च हमेशा सही नहीं होती है। कभी-कभी, जिस तरह से इंटरनेट पर किसी कंटेंट को डिस्क्राइब किया जाता है, वह सवालों के अजीब रिजल्ट दे देता है। हम जानते हैं कि यह सही नहीं है, लेकिन जब हमें इसके बारे में जानकारी दी जाती है तो हम उसे तेजी से सुधार करने की कोशिश करते हैं। हम मुद्दों और हमारे एल्गोरिदम को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। स्वाभाविक है कि ये Google की राय को नहीं दिखाता है। हम गलतफहमी और किसी की भावनाओं को आहत करने के लिए क्षमा चाहते हैं।”

राजनेताओं और एक्टिविस्ट ने जताई थी आपत्ति

गूगल द्वारा कन्नड़ भाषा को सबसे घटिया भाषा दिखाने को लेकर 3 जून, 2021 को राजनीतिक प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं समेत कई कन्नड़ लोगों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई थी। दरअसल, गूगल सर्च में भारत की सबसे खराब भाषा के उत्तर में कन्नड़ को दिखाया गया, जिसमें ये बताया गया कि यह दक्षिण भारत में बोली जाने वाली भाषा है, जो 40 लाख लोगों द्वारा बोली जाती है।

ऐसा लगता है कि इसका उत्तर ‘डेटकॉन्सॉलिडेशनस्क्वाड डॉट कॉम (debtconsolidationsquestions.com)’ नामक वेबसाइट के एक पेज से लिया गया है। इसमें “भारत में सबसे आसान भाषा” और “सबसे सुंदर” भाषाओं के सवालों समेत दुनिया भर की भाषाओं के सवालों के जवाबों की एक पूरी लिस्ट दी गई थी।

बहरहाल, सोशल मीडिया पर इसके सामने आने के बाद बेंगलुरु सेंट्रल से बीजेपी के सांसद पीसी मोहन ने गूगल इंडिया से माफी की माँग की थी। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मुकुंद गौड़ा ने भी गूगल इंडिया को पत्र लिखकर सर्च रिजल्ट को हटाने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की माँग की थी।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘राम का मुकाबला करने के लिए शिव’: हिन्दुओं को बाँटने के लिए नया हथियार लेकर आई कॉन्ग्रेस, खड़गे को अपने प्रत्याशी का नाम याद...

श्रीराम की प्रशंसा परशुराम जी ने 'जय महेस मन मानस हंसा' कह कर की है, लेकिन मल्लिकार्जुन खड़गे राम और शिव को लड़ाना चाहते हैं। हिन्दुओं को बाँटने की ये कौन सी नई चाल है? शिव तो राम को पुष्कराक्ष, महाबाहो, महावक्षः और परन्तप कहते हैं, दोनों में कैसा भेद, कैसी लड़ाई?

प्रज्वल रेवन्ना मामले में घिरी कर्नाटक की कॉन्ग्रेस सरकार, दावा- महीनों पहले मिले थे सेक्स स्कैंडल के Videos, पर हाथ पर हाथ धरे बैठी...

जेडीएस हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना के कथित सेक्स वीडियो मामले में अमित शाह ने पूछा है कि कॉन्ग्रेस सरकार ने इस पर पहले एक्शन क्यों नहीं लिया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -