Homeदेश-समाजफ्रंटलाइन वर्कर बन 'भाभी जी' ने ले ली कोरोना वैक्सीन? फर्जी आईडी पर सौम्या...

फ्रंटलाइन वर्कर बन ‘भाभी जी’ ने ले ली कोरोना वैक्सीन? फर्जी आईडी पर सौम्या टंडन ने ट्वीट कर दी सफाई

कथित तौर पर नगर निगम की जाँच में सामने आया है कि सौम्या के अलावा 45 साल से कम उम्र के 21 लोगों का गैर-कानूनी रूप से टीकाकरण हुआ है। खास बात ये है कि ये सभी भी किसी न किसी बॉलीवुड स्टार से जुड़े हुए हैं।

टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अनीता भाभी का किरदार निभाकर मशहूर हुई सौम्या टंडन पर फर्जी आईडी दिखाकर कोरोना वैक्सीन लगवाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि ठाणे नगर निगम द्वारा आईडी कार्ड की जाँच के दौरान खुलासा हुआ कि उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कर बनकर वैक्सीन लगवाया। हालाँकि सौम्या टंडन ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत करार दिया है।

एक्ट्रेस ने मामले में सफाई देते हुए मीडिया रिपोर्ट्स को झूठा बताया। उन्होंने लिखा, “कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि मैंने अवैध तरीके से ठाणे में वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। लेकिन यह पूरी तरह से गलत है। मैंने अपना पहला जैब लिया जरूर है, लेकिन पूरी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपने घर के पास स्थित एक सेंटर पर। कृपया असत्यापित रिपोर्ट और दावों पर विश्वास न करें।”

कथित तौर पर नगर निगम की जाँच में सामने आया है कि सौम्या के अलावा 45 साल से कम उम्र के 21 लोगों का गैर-कानूनी रूप से टीकाकरण हुआ है। इनमें खास बात ये है कि ये सभी भी किसी न किसी बॉलीवुड स्टार से जुड़े हुए हैं। सौम्या टंडन से पहले ऐसे आरोप अभिनेत्री मीरा चोपड़ा पर भी लगे थे। मीरा को लेकर भी कहा गया था कि उन्होंने कोविड सेंटर में सुपरवाइजर के रूप में काम करने की फर्जी जानकारी देते हुए वैक्सीन ली थी। मामले के तूल पकड़ने के बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए इन आरोपों को गलत बताया था और अपनी सफाई पेश की थी। 

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, वैक्सीनेशन के दौरान हुई धांधली का पता लगने के बाद ठाणे नगर निगम ने डॉ, विश्वास केलकर की अध्यक्षता में एक जाँच कमेटी गठित की थी। यह कमेटी वैक्सीन लगवाने वाले लोगों के ID कार्ड की जाँच कर रही थी। इसी दौरान पहले इन्हें मीरा चोपड़ा और अब सौम्या टंडन की फेक ID का पता चला। जाँच में यह भी सामने आया कि इन दोनों के अलावा 45 साल से कम उम्र के 21 लोगों का भी फेक ढंग से वैक्सीनेशन हुआ है। अब संभव है कि इन सभी पर क्रिमिनल केस दर्ज हो। डॉ. विश्वनाथ केलकर कमेटी ने सभी पर आईपीसी की धारा 34, 107, 110, 120 B, 405, 408, 409, 415 416 420 और 463 के तहत केस दर्ज करने की सिफारिश की है। माना जा रहा है कि ठाणे नगर निगम जल्द आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करवा सकता है।
 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

TCS नासिक कांड: 1500+ पन्नों की चार्जशीट में AIMIM के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील का भी जिक्र, निदा खान की फरारी के बाद उसके...

TCS नासिक कांड में निदा खान को पनाह देने वाला AIMIM का कॉर्पोरेटर मतीन को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई। मतीन पटेल ने इम्तियाज जलील का नाम लिया।

जापान में गिराई जाएगी वो अवैध मस्जिद, जिसका पाकिस्तानी राजदूत ने किया उद्घाटन: विवाद के बाद इस्लामी मुल्क ने झाड़ा पल्ला, मुस्लिम-मस्जिद बने ‘उगते...

जापान में अवैध मस्जिद के उद्घाटन के बाद पाकिस्तान को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है। जानिए कैसे जापान की डेमोग्राफी बदल रहे मुस्लिम? कैसे उग रहे मस्जिद?
- विज्ञापन -