Homeदेश-समाजशिवलिंग तोड़ा, शिव मंदिर को किया छतिग्रस्त: सोशल मीडिया में खबर वायरल, जाँच में...

शिवलिंग तोड़ा, शिव मंदिर को किया छतिग्रस्त: सोशल मीडिया में खबर वायरल, जाँच में जुटी UP पुलिस

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के आलमपुर गाँव में एक स्थानीय मंदिर का ताला तोड़ने और मंदिर के बाहर स्थापित शिवलिंग को अपनी जगह से हटाने का मामला सामने आया। जिसको लेकर वहाँ के स्थानीय लोगों में रोष है।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के आलमपुर गाँव में एक स्थानीय मंदिर का ताला तोड़ने और मंदिर के बाहर स्थापित शिवलिंग को अपनी जगह से हटाने का मामला सामने आया। जिसको लेकर वहाँ के स्थानीय लोगों में रोष है। बता दें कि आलमपुर गाँव सहारनपुर जिले के मिर्जापुर थाने के अंतर्गत आता है।

सोशल मीडिया पर इस घटना से संबंधित कुछ फोटो वायरल होने पर लोगों के अंदर आक्रोश देखा गया है, साथ ही कई कयास लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर हलचल देखकर ऑपइंडिया ने गाँव के स्थानीय लोगों से संपर्क किया और शिव मंदिर मामले में गाँव के लोगों और पुलिस से जानकारी ली।

गाँव में ही दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने ऑपइंडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आलमपुर गाँव में भगवान शिव का एक मंदिर है। यह मंदिर लगभग 40-50 साल पुराना है। शनिवार (05 जून) की दोपहर को पत्थर मारकर मंदिर का ताला तोड़ दिया गया और मंदिर परिसर में स्थापित शिवलिंग को उसकी जगह से हटा दिया गया था।

जिसे किसी अराजक तत्व की हरकत बताया जा रहा है। इससे आलमपुर गाँव थोड़ा तनाव का माहौल था। जानकारी देने वाले व्यक्ति ने हमें बताया कि चूँकि घटना के बाद उसी शाम को यूपी पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गई थी। जिससे गाँव में अभी स्थिति नियंत्रण में है। हालाँकि, यह हरकत किसकी थी इसके बारे में पुलिस पता रही है।

ऑपइंडिया ने इस मामले में जानकारी लेने के लिए मिर्जापुर थाने के SO अमरदीप लाल से संपर्क किया। SO लाल ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने मंदिर के बाहर विराजित शिवलिंग को उसकी जगह से हटा दिया था।

जब SO अमरदीप लाल से संपर्क किया गया तब वो घटना स्थल पर ही मौजूद थे और उनके साथ मंदिर के पुजारी, गाँव के प्रधान और अन्य नागरिक भी मौजूद थे। लाल ने आश्वासन दिया कि घटना गंभीर नहीं है और शिवलिंग को पुनः स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है।   

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ओम द्विवेदी
ओम द्विवेदी
Writer. Part time poet and photographer.

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बुंदेलखंड की धरती के लिए सूरज की जो किरणें थी अभिशाप, अब वही साबित हो रही वरदान: जानें बंजर जमीन से सोलर एनर्जी कैसे...

बुंदेलखंड में जिस जमीन को कभी खेती के लिए अनुपयोगी माना जाता था, अब उसी जमीन पर 4995 मेगावाट बिजली बनाने की क्षमता के 8 बड़े सोलर पार्क विकसित किए जा रहे हैं।

EC के SIR अभियान पर SC की मुहर: निष्पक्ष चुनाव, नागरिकता जाँच और संवैधानिक पावर पर ‘सुप्रीम’ फैसला, जानें कोर्ट ने क्या कुछ कहा

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि SIR मतदाता सूची सुधार प्रक्रिया वैध है और इसका उद्देश्य चुनावी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना है।
- विज्ञापन -