Homeदेश-समाजकेरल: राखिल ने डेंटल की पढ़ाई कर रही छात्रा को कमरे से खींचकर निकाला,...

केरल: राखिल ने डेंटल की पढ़ाई कर रही छात्रा को कमरे से खींचकर निकाला, सिर और छाती में मारी गोली; मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोपहर वक्त राखिल उसके घर में घुस आया और उसे खींचकर दूसरे कमरे में ले गया। इसके बाद मानसा की दोस्तों ने तीन बार गोली चलने की आवाज सुनी।

केरल के कोथामंगलम में एक 24 वर्षीय डेंटल कॉलेज स्टूडेंट की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले राखिल ने बाद में खुद को भी गोली मार ली। छात्रा की हत्या के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्रा को 2 गोलियाँ मारी गई।

घटना कोथामंगलम के नेल्लीकुझी की है। कन्नूर की रहने वाली पीवी मानसा इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस की स्टूडेंट थी। वह अपने 3 अन्य दोस्तों के साथ पेइंग गेस्ट में रह रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार (30 जुलाई 2021) की दोपहर लगभग 3:30 बजे राखिल उसके घर में घुस आया और उसे खींचकर दूसरे कमरे में ले गया। इसके बाद मानसा की दोस्तों ने तीन बार गोली चलने की आवाज सुनी। उन्होंने मानसा और राखिल को फर्श पर पड़े पाया।

जब मानसा की दोस्त उसके पास पहुँची तब वह जिंदा थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, वहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। राखिल ने खुद को गोली मारने से पहले मानसा को काफी नजदीक से दो गोलियाँ मारी जो उसके सिर और छाती पर लगी। कोथामंगलम एसआई ने दोनों की मौत की पुष्टि की है।

एर्नाकुलम (रुरल) एसपी के कार्तिक ने बताया कि ऐसी संभावना है कि राखिल, मानसा को पहले से जानता था और कुछ दिनों पहले ही कन्नूर से कोथामंगलम पहुँचा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राखिल 04 जुलाई 2021 से उस इलाके में ठहरा हुआ था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच पहले भी बहस हो चुकी थी। पुलिस जाँच में जुटी हुई है और मानसा के दोनों फोन से जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -