Homeदेश-समाजकॉलेज गई छात्रा गायब: परिवार ने कहा- मुहल्ले का मुस्लिम लड़का झाँसे में लेकर...

कॉलेज गई छात्रा गायब: परिवार ने कहा- मुहल्ले का मुस्लिम लड़का झाँसे में लेकर हुआ फरार, घर से 3 लाख रुपए भी गायब

छात्रा के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी लव जिहाद का शिकार हुई है। घर से 3 लाख रुपए भी गायब हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि उनकी बेटी को मोहल्ले में ही रहने वाले समुदाय विशेष का युवक अपने साथ लेकर गया है।

मध्य प्रदेश के दमोह में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया कि मोहल्ला का ही एक मुस्लिम लड़का उनकी बेटी को झांसे में लेकर फरार हो गया है। महिला ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी घर से तीन लाख रुपये भी लेकर गई है। घटना की जानकारी होने पर लोगों ने घंटाघर पर जमकर प्रदर्शन किया और पुलिस से तुरंत कार्रवाई करने की माँग की।

छात्रा के परिजनों का कहना है कि गुरुवार (12 अगस्त) को उनकी बेटी पढ़ने के लिए कॉलेज गई थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। चिंतित परिजनों कॉलेज में पता किया तो वहाँ भी लड़की नहीं मिली। हालाँकि, जिस बाइक को लेकर लड़की घर से निकली थी, वह बाइक कॉलेज में ही खड़ी पाई गई।  

छात्रा के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी लव जिहाद का शिकार हुई है। घर से 3 लाख रुपए भी गायब हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि उनकी बेटी को मोहल्ले में ही रहने वाले समुदाय विशेष का युवक अपने साथ लेकर गया है। परिजनों का आरोप है कि मुस्लिम युवक ने पहले उनकी बेटी को अपने झाँसे में लिया और फिर उसे अपने साथ ले गया। इस घटना से वे सभी काफी डरे हुए हैं।

उन्होंने कोतवाली थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक आरोपित को गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। परिवार के लोगों ने करीब दो घंटे तक थाने में आरोपित को पकड़ने की माँग की और विरोध प्रदर्शन किया।

बताया जा रहा है कि युवती के अपहरण और लव जिहाद मामले को लेकर 12 अगस्त को घंटाघर पर भीड़ जमा हो गई। इसमें अधिकतर महिलाएँ थीं। अभी तक आरोपित को पकड़ने में नाकाम रहने पर महिलाओं ने पुलिसवालों को जबरन चूड़ियाँ पहनाने का असफल प्रयास किया। उन्होंने कुछ ही देर में 5 रास्ते जाम कर दिए।

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करने के बाद महिलाओं के हाथों में चूड़ियों के डिब्बे नजर आए। घंटाघर पर एक महिला पुलिसकर्मी का हाथ पकड़कर उसे जबरन चूड़ियाँ पहनाने लगी। इसी बीच एक महिला पुलिसकर्मी ने उसे ऐसा करने से रोका।

हिंदू संगठनों ने भी लव जिहाद का आरोप लगाया है। बजरंग दल के पवन रजक का कहना है कि लड़की का अपहरण लव जिहाद के तहत किया गया है। पुलिस ने सूचना मिलने और एफआईआर दर्ज करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हमें बताया है कि वह लड़की को 24 घंटे में बरामद कर लेंगे। रजक ने कहा कि यदि वह ऐसा नहीं कर पाए तो हम रविवार को पूरा जिला बंद रखेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -