Homeसोशल ट्रेंड'तालिबान हमारा यार, वो हमारे लिए करेगा कश्मीर फतह': अब इमरान खान की पार्टी...

‘तालिबान हमारा यार, वो हमारे लिए करेगा कश्मीर फतह’: अब इमरान खान की पार्टी की नेता ने TV पर पकाया खयाली पुलाव, लगी फटकार

नीलम इरशाद शेख के बयान को सुनकर एंकर ने उन्हें फटकारा भी। लेकिन वह शांत नहीं हुईं। उन्होंने उलटा एंकर से ही पूछा कि क्या वो देख नहीं पा रहे कि आज के समय में पाकिस्तान की कितनी इज्जत हो रही है।

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद पाकिस्तान में बैठे कुछ लोग फूले नहीं समा रहे। हाल में इमरान खान की पार्टी नेता नीलम इरशाद शेख ने कहा है कि आने वाले समय में तालिबान कश्मीर पर फतह करेगा और उसे पाकिस्तान को दे देगा।

पाकिस्तान के एक निजी न्यूज चैनल पर तालिबान पर हो रही एक डिबेट के दौरान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की नेता नीलम इरशाद शेख ने कहा है कि तालिबान पाकिस्तान के साथ है। वह आएगा और वो कश्मीर जीतकर पाकिस्तान को दे देगा।

अब नीलम इरशाद का यही बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि पाकिस्तान गलतफहमी में जी रहा है तो कुछ बता रहे हैं कि ऐसे ही पाकिस्तान के कश्मीर पर नापाक इरादे उजागर होते रहते हैं।

पीटीआई नेता के इस बयान के बाद शो होस्ट करने वाले एंकर ने कहा भी कि क्या इरशाद जानती हैं कि उन्होंने कहा क्या है या वो बस वॉट्सएप फॉर्वर्ड मेसेज से पढ़कर ऐसी बातें कह रही हैं। एंकर ने बार-बार पूछा कि तालिबान पाकिस्तान को कश्मीर जीत कर देगा, ये उन्हें किसने बताया? इस पर इरशाद ने कहा कि क्या वो देख नहीं पा रहे कि आज के समय में पाकिस्तान की कितनी इज्जत हो रही है। इमरान खान की कितनी इज्जत हो रही है।

एंकर बार-बार चेतावनी देते हैं कि इरशाद शांत हो जाएँ। प्रोग्राम ऑन एयर जाएगा। इसे भारत में भी देखेंगे। हालाँकि, इरशाद अपने कहे में सुधार करने के बजाय कहती हैं कि भारत ने जो पाकिस्तान के टुकड़े किए हुए हैं वो इंशाल्लाह जुड़ जाएँगे। एंकर फिर पूछता है कि तालिबान की बात वो कैसे लेकर आईं। लेकिन वो बार-बार दोहराती हैं कि पाकिस्तान की फौज के पास ताकत है और उनकी हुकूमत के पास ताकत है। तालिबान साथ देगा और उन्हें कश्मीर मिल जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉन्ग्रेस ने अडानी पर किया वार, चीन को पहुँचा सीधा फायदा: केन्या सरकार ने नैरोबी एयरपोर्ट का टेंडर बदला, चीनी कंपनी को 50% महंगे...

केन्या के नैरोबी एयरपोर्ट विस्तार प्रोजेक्ट में अडानी की जगह चीनी कंपनी को ठेका मिलने से आर्थिक और राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। इन सबमें चीन का नाम क्यों आ रहा है... आइए जानें

एक दीपक जलाने पर इस्लामी कट्टरपंथियों ने मचा दिया बवाल… केरल के निलाविलक्कु विवाद से क्या समझे आप? क्या सेक्युलर होने का ठेका सिर्फ...

फातिमा तहिलिया विवाद के बाद फिर उठे सवाल- जब दूसरे समुदाय अपनी धार्मिक सीमाएँ तय करते हैं, तो समायोजन की उम्मीद सिर्फ हिंदुओं से क्यों?
- विज्ञापन -