Homeव्हाट दी फ*शक के चलते पति बना हैवान, सुई-धागे से सिल दिया पत्नी का प्राइवेट पार्ट:...

शक के चलते पति बना हैवान, सुई-धागे से सिल दिया पत्नी का प्राइवेट पार्ट: मध्य प्रदेश में FIR दर्ज

आरोपित ने महिला के प्राइवेट पार्ट को घर में इस्तेमाल किए जाने वाले सुई-धागे से सिला था। इससे उसे बेहद पीड़ा से गुजरना पड़ा। उसके प्राइवेट पार्ट में चोटें भी आई हैं। पुलिस अधिकारी ने सुई-धागे को जब्त कर लिया है।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के एक गाँव से बेहद अजीबोगरीब घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शक के चलते 64 वर्षीय हैवान पति ने अपनी 55 वर्षीय पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सुई-धागे से सिल दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेक्सजेनेरियन को शक था कि उसकी पत्नी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है।

इस घटना के बाद 55 वर्षीय महिला ने शुक्रवार (27 अगस्त) को एक महिला पुलिस अधिकारी से संपर्क किया और अपने पति के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वाले ​शख्स के खिलाफ मामला दर्ज ​कर शिकायतकर्ता को एक सरकारी अस्पताल भेजा, जहाँ उसके टाँके हटा दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपित ने महिला के प्राइवेट पार्ट को घर में इस्तेमाल किए जाने वाले सुई-धागे से सिला था। इससे उसे बेहद पीड़ा से गुजरना पड़ा। उसके प्राइवेट पार्ट में चोटें भी आई हैं। द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने सुई-धागे को जब्त कर लिया है।

टीओआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने 64 वर्षीय आरोपित के खिलाफ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस से अनुरोध किया है कि वे उसके पति पर कठोर कार्रवाई न करें। उन्होंने बताया कि इस दंपति के चार बच्चे और पोते-पोतियाँ भी हैं।

एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल चेकअप करवाया गया। उसके बाद ही एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल, आरोपित अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -