Homeदेश-समाजतीन तलाक के बाद शौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया अश्लील वीडियो, परेशान...

तीन तलाक के बाद शौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया अश्लील वीडियो, परेशान होकर बीवी ने की आत्महत्या, FIR

पुलिस इस मामले की जाँच कर रही थी कि तभी कथित रूप से आरोपित ने महिला का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिससे परेशान होकर उसने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक शौहर ने अपनी 25 वर्षीय बीवी को तीन तलाक देने के 3 महीने बाद उसका एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद अपने मायके में रह रही महिला ने परेशान होकर शनिवार (28 अगस्त) को आत्महत्या कर ली। यह घटना मुजफ्फरनगर जिले के भोपा पुलिस थाने के अतंर्गत किशनपुर गाँव की है।

थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपित और महिला का 4 साल पहले नि​काह हुआ था। दोनों का डेढ़ साल का एक बेटा भी है। उन्होंने बताया कि आरोपित ने करीब 3 महीने पहले तीन तलाक कहकर अपनी बीवी से रिश्ता तोड़ लिया था, जिसके बाद महिला अपने बच्चे के साथ किशनपुर गाँव अपने मायके में रहने चली गई थी।

इस मामले में महिला ने 18 अगस्त को पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। शिकायत में महिला ने अपने शौहर पर तीन तलाक देने और बेटे को उसके पास से जबरन ले जाने का आरोप लगाया है।

थाना प्रभारी ने आगे बताया कि पुलिस इस मामले की जाँच कर रही थी कि तभी कथित रूप से आरोपित ने महिला का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिससे परेशान होकर उसने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -