Wednesday, May 8, 2024
Homeदेश-समाज72 साल का शख्स नशे में धुत हो आधी रात गाय से कर रहा...

72 साल का शख्स नशे में धुत हो आधी रात गाय से कर रहा था रेप, डेयरी मालिक ने देखा तो भागा: पंजाब की घटना

डेयरी मालिक मुन्ना लाल ने बताया कि शनिवार की रात तकरीबन 12 बजे उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि नशे में धुत एक व्यक्ति गाय के साथ बलात्कार कर रहा था। मुन्ना लाल के पहुँचते ही वह व्यक्ति मौके से भाग गया।

पंजाब से एक घिनौना वाकया सामने आया है। नशे में धुत 72 साल का एक शख्स गाय से रेप कर रहा था। पंजाब केसरी की रिपोर्ट के अनुसार घटना शनिवार (सितंबर 4, 2021) रात लुधियाना के ताजपुर रोड डेयरी कॉम्प्लेक्स में पुलिस डिवीजन नंबर 7 के पास हुई। जैसे ही गाय का मालिक मौके पर पहुँचा, आरोपित फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर रविवार (सितंबर 5, 2021) की सुबह डेयरी परिसर में हिंदू नेता जुटे और अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार करने की माँग की। साथ ही हिंदू नेताओं ने पुलिस को चेतावनी भी दी कि अगर आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे हाईवे जाम कर देंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेयरी मालिक मुन्ना लाल ने बताया कि शनिवार की रात तकरीबन 12 बजे उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि नशे में धुत एक व्यक्ति गाय के साथ बलात्कार कर रहा था। मुन्ना लाल के पहुँचते ही वह व्यक्ति मौके से भाग गया।

रविवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही शिवसेना नेता अमित अरोड़ा और ताजपुर रोड के पास स्थित शनि मंदिर के मुखिया मुकेश खुराना डेयरी परिसर पहुँचे और गाय के बलात्कारी को तत्काल गिरफ्तार करने की माँग की। सूत्रों के अनुसार, अपराधी पास के इलाके में एक ट्रॉली चलाता है और उस व्यक्ति के घर पर पुलिस की छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ। मामले में पुलिस आगे की जाँँच कर रही है।

गौरतलब है कि गाय के साथ दुष्कर्म का ये पहला मामला नहीं है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में गाय के साथ घिनौनी हरकत करने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। ई-रिक्शा चालक शोएब को एक गाय के साथ गंदा काम करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। पुलिस ने उसे 26 अगस्त 2021) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पहले दिनभर अडानी-अंबानी को देते रहते थे गाली, चुनावों की घोषणा के बाद नाम भी नहीं ले रहे: PM मोदी ने पूछा- शहजादे बताएँ...

तेलंगाना के करीमनगर में बोलते हुए पीएम मोदी ने कॉन्ग्रेस और राहुल गाँधी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पार्टी ने नरसिम्हाराव का अपमान किया।

चीनी की तरह दिखते हैं पूर्वोत्तर के लोग, दक्षिण वाले अफ्रीकी जैसे: कॉन्ग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने खड़ा किया नया विवाद, असम के...

सैम पित्रौदा की टिप्पणी सुनने के बाद लोग हैरान हैं कि ये कॉन्ग्रेस की कैसी सोच है जो अपने ही लोगों की तुलना चीनियों और अफ्रीकियों से खुलेआम कर रहे हैं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -