Homeविविध विषयमनोरंजन'तुम भी मर जाओ' से लगा सदमा: सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद 'बिग...

‘तुम भी मर जाओ’ से लगा सदमा: सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट जसलीन अस्पताल में भर्ती, वीडियो वायरल

"मैं सिड के घर पर गई थी, जहाँ माहौल बेहद गमगीन ​था। इस दौरान में आंटी (सिद्धार्थ शुक्ला की माँ) और शहनाज की हालात देखकर बहुत दुखी हुई। दोनों से मिलकर जब मैं अपने घर पर आई तो मैंने इंस्टाग्राम पर मैसेज पढ़ा, 'तुम भी मर जाओ'।"

टीवी एक्टर व ‘बिग बॉस 13’ के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के गम से अभी तक उनके फैंस बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। वे अब तक यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं हैं। इसी बीच ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट जसलीन मथारू के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई है। जसलीन मथारू ने सोमवार (6 सितंबर) को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अस्पताल में बेड पर बीमार हालत में लेटी हुई नज़र आ रही हैं।

वीडियो में जसलीन मथारू ने बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला मौत की खबर सुनने के बाद वह शॉक्ड हो गई थीं। उन्होंने बताया, “मैं सिड के घर पर गई थी, जहाँ माहौल बेहद गमगीन ​था। इस दौरान में आंटी (सिद्धार्थ शुक्ला की माँ) और शहनाज की हालात देखकर बहुत दुखी हुई। दोनों से मिलकर जब मैं अपने घर पर आई तो मैंने इंस्टाग्राम पर मैसेज पढ़ा, ‘तुम भी मर जाओ’।”

जसलीन ने आगे बताया, “ऐसे मैसेज से मैं पहली बार प्रभावित हुई। पहली बार मुझ पर इसका असर हुआ और मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर पाईं। इसकी वजह से मेरी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद मुझे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मुझे कल रात को 104 डिग्री बुखार था, लेकिन अब मैं ठीक महसूस कर रही हूँ। आप लोग भी अपना ध्यान रखिए।” सोशल मीडिया पर जसलीन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लोग उन्हें जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएँ दे रहे हैं।

बता दें कि 2 सितंबर को 40 वर्षीय अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई थी। सिद्धार्थ को सबसे पहले लोगों ने कलर्स टीवी के मशहूर शो ‘बालिका वधू’ में देखा था। इस शो के साथ ही वो हर घर की पसंद बन गए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -