Homeदेश-समाजहनुमान मंदिर के पुजारी की अज्ञात लोगों ने की पीट-पीटकर हत्या: सभी आरोपित फरार,...

हनुमान मंदिर के पुजारी की अज्ञात लोगों ने की पीट-पीटकर हत्या: सभी आरोपित फरार, जाँच में जुटी MP पुलिस

सोमवार को गंभीर रूप से घायल पुजारी अरुणदास ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। MP पुलिस ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपितों की तलाश जारी है।

मध्य प्रदेश के धार जिले के ज्ञानपुरा के हनुमान मंदिर के पुजारी की रविवार (12 सितंबर) रात अज्ञात लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस हमले में पुजारी को बचाने की कोशिश में मंदिर का चौकीदार भी घायल हो गया है। धार के सिटी एसपी देवेंद्र धुर्वे ने बताया कि रविवार रात 8:30 बजे के करीब मंदिर में बैठे पुजारी को वहाँ 3 से 4 लोग दिखाई दिए।

पुजारी ने केवल उनसे यही पूछा कि आप यहाँ क्या कर रहे हैं। इतनी छोटी सी बात पर आरोपित भड़क गए और उनसे गाली गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने पुजारी को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। पुजारी को इन दबंगों से बचाने के प्रयास में 26 वर्षीय चौकीदार राहुल भी घायल हो गया। दोनों को ग्रामीणों ने घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार (13 सितंबर 2021) सुबह गंभीर रूप से घायल पुजारी अरुणदास ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपितों की तलाश जारी है।

गौरतलब है कि ज्ञानपुरा गाँव के कड़बान पहाड़ी पर स्थित हनुमान मंदिर में 65 वर्षीय पुजारी अरुणदास पिछले 6-7 सालों से अपनी सेवा दे रहे थे। बताया जा रहा है कि वह यूपी के रहने वाले थे। पुलिस ने उनके परिजन को हत्या की सूचना दे दी है। इस मुद्दे को लेकर टीआई रणजीत सिंह बघेल ने कहा कि टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनसे जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चाँदनी कुरैशी के ‘जिम जिहाद’ का शिकार बना करोड़पति हिंदू कारोबारी का बेटा: रहमान बना किया निकाह, पीड़ित पिता बोले- पूरे परिवार को मुस्लिम...

शामली में जिम ट्रेनर चाँदनी कुरैशी ने करोड़पति दवा कारोबारी के 27 साल के बेटे आयुष मलिक को मुस्लिम बना दिया। अब वह दाढ़ी बढ़ाकर और सफेद टोपी लगाकर नमाज अदा करने लगा है।

‘राम मंदिर का चढ़ावा हुआ चोरी’: अखिलेश यादव ने किया दावा, सपा प्रवक्ता ऑपइंडिया से बोले- कोई सबूत नहीं, सूत्रों के आधार पर टहल...

क्या राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों की चोरी हुई? अखिलेश यादव के दावे पर सपा प्रवक्ता पवन पांडेय ने माना- कोई ठोस सबूत नहीं। जानिए पूरा विवाद
- विज्ञापन -