Homeविविध विषयमनोरंजन'हिंदू सभ्यता का करते हैं सम्मान': बदला गया 'राम में रावण को देखने' वाली...

‘हिंदू सभ्यता का करते हैं सम्मान’: बदला गया ‘राम में रावण को देखने’ वाली फिल्म का नाम, हिंदुओं के विरोध का असर

फिल्म के बैन होने की माँग उठने के बाद सामने आए मेकर्स के बयान में लिखा है, "हमारे मन में हिंदू सभ्यता और रामायण को लेकर सम्मान है। फिल्म और उसका कोई भाग धार्मिक भावनाओं या मान्यताओं को ठेस नहीं पहुँचाता है।"

रावण और ‘माता सीता’ के बीच प्रेम और ‘श्रीराम’ में रावण को दिखाने वाली फिल्म ‘रावण लीला’ को लेकर हुए विरोध के बाद के बाद फिल्ममेकर्स ने इस फिल्म का नाम बदला है। अब फिल्म का नाम केवल ‘भवई’ है जो सिनेमाघरों में 1 अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी।

पेन इंडिया लिमिटेड ने इस फिल्म में दिखाए गए आपत्तिजनक कंटेंट के मद्देनजर अपना बयान जारी करते हुए बताया, “(विवादित) डायलॉग और टाइटल ‘रावण लीला’ फिल्म का पार्ट नहीं हैं और अपने दर्शकों की भावनाओं की कदर करते हुए इन्हें प्रोमो से भी हटा दिया गया है।”

फिल्म के बैन होने की माँग उठने के बाद सामने आए मेकर्स के बयान में लिखा है, “हमारे मन में हिंदू सभ्यता और रामायण को लेकर सम्मान है। फिल्म और उसका कोई भाग धार्मिक भावनाओं या मान्यताओं को ठेस नहीं पहुँचाता है।”

फिल्म निर्माताओं ने यह जानकारी भी दी है कि ‘भवई’ नाम से रिलीज होने जा रही यह फिल्म सेंसर बोर्ड ने ‘यू’ कैटेगरी में पास कर दी है। इसके साथ ही वह कहते हैं, “हमें विश्वास है कि यह हमारी फिल्म के बारे में सभी गलत बयानी, संदेह और गलतफहमियों को स्पष्ट करता है।”

गौरतलब है रावण लीला का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इस फिल्म पर हिंदू समुदाय के लोग आपत्ति जता रहे थे। लोगों का आरोप था कि फिल्म में रावण और माँ सीता के बीच प्रेम दिखाया जा रहा है। इसके अलावा श्रीराम की तुलना रावण से हो रही है। कुछ लोग इस फिल्म को पूरी तरह बैन करने की बात कर रहे थे। उन्हें ये ठीक नहीं लग रहा था कि ऐसी फिल्में पर्दे पर किसी कीमत पर आएँ।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ट्रंप को अमेरिका की ही अदालत ने दिया झटका, H-1B Visa पर 1 लाख डॉलर वसूलने के फैसले को ‘अवैध’ बता रद किया: जानिए...

अदालत ने 20 डेमोक्रेटिक राज्यों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि राष्ट्रपति के पास ऐसा टैक्स थोपने का कानूनी अधिकार नहीं है।

अंबेडकर नगर के मंदिर में चल रही थी शिव चर्चा, इस्लामी कट्टरपंथी फैलाने लगे गंदगी: हिंदुओं ने विरोध किया तो जान से मारने की...

अंबेडकर नगर जिले में प्राचीन शिव मंदिर परिसर के बाहर मुस्लिमों ने ना केवल कचरा फेका बल्कि कूड़ादान भी तोड़ दिया। विरोध करने पर हिंदू को पीटा।
- विज्ञापन -