Homeदेश-समाज3 वर्षीय 'सोनम' की जाहिद और असलम ने की निर्मम हत्या, 3 दिन तक...

3 वर्षीय ‘सोनम’ की जाहिद और असलम ने की निर्मम हत्या, 3 दिन तक सड़ता रहा शव

पूछताछ में जाहिद ने स्वीकारा कि उसने बेइज्जती का बदला लेने के लिए असलम संग मिलकर साजिश रची। 30 मई को जब बच्ची खेलते हुए जाहिद के दरवाजे पर पहुँची तो वो उसे बिस्कुट के बहाने अपने घर में ले गया। अपने घर ले जाकर उसने पूरी घटना को अंजाम दिया।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जाहिद नाम के व्यक्ति ने अपने साथी के साथ मिलकर ‘सोनम’ (बदला हुआ नाम) नामक 3 साल की बच्ची की निर्मम हत्या कर डाली। हत्या के पीछे का कारण बच्ची के परिवार से हुई एक बहस थी, जो 10,000 के लोन के कारण हुई थी।

2 जून को बच्ची का शव बरामद करने के बाद अलीगढ़ पुलिस ने जाहिद और उसके दोस्त असलम को गिरफ्तार कर लिया है। जाँच में पता चला है कि जाहिद ने मासूम का गला दुपट्टे से दबाया और फिर उसे अपने घर मेंं
भूसे की ढेर में छिपा दिया। 3 दिन बाद जब शव से गंध आने लगी तो शव को बाहर लाकर फेंक दिया। पुलिस को बरामद हुआ ‘सोनम’ का शव पूरी तरह सड़ चुका है।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक सर्कल ऑफिसर पंकज श्रीवास्तव ने बताया है कि 2 जून की सुबह 3 दिन से लापता बच्ची के शव बरामद होने के बाद एसएसपी के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस, फील्ड यूनिट, थाना पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई थी।

परिजनों से पूछताछ में मोहल्ले से सटे कस्बे के एक मोहल्ले ऊपरकोट में रहने वाले जाहिद और उसके दोस्त असलम का नाम सामने आया। ‘सोनम’ के पिता ने बताया कि जाहिद ने उनसे दस हजार रुपए लिए थे। जिसको लेकर काफी बहस भी हुई थी।

पूछताछ में जाहिद ने स्वीकारा कि उसने बेइज्जती का बदला लेने के लिए असलम संग मिलकर साजिश रची। 30 मई को जब बच्ची खेलते हुए जाहिद के दरवाजे पर पहुँची तो वो उसे बिस्कुट के बहाने अपने घर में ले गया। अपने घर ले जाकर उसने पूरी घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों को अपहरण, हत्या व साक्ष्य छिपाने के आरोप में जेल भेज दिया गया है। इससे घटना से पहले जाहिद पर एक दुष्कर्म का मामला भी दर्ज है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -