Homeदेश-समाजकश्मीर घाटी में गैर-कश्मीरियों को सुरक्षाबलों के कैंप में शिफ्ट करने की एडवाइजरी, आईजी...

कश्मीर घाटी में गैर-कश्मीरियों को सुरक्षाबलों के कैंप में शिफ्ट करने की एडवाइजरी, आईजी ने किया खंडन

रविवार को दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान बिहार निवासी राजा और जोगिंदर देव के रूप में हुई है। वहीं, घायल व्यक्ति की पहचान चुनचुन देव के रूप में हुई है।

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों द्वारा गैर-कश्मीरियों को टारगेट कर उनकी हत्या की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में द्वावा किया गया है कि प्रशासन ने घाटी में रहने वाले गैर-कश्मीरी लोगों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी किया है। इसके तहत सभी जिलों के प्रशासन को उनके क्षेत्र में रहने वाले सभी गैर-कश्मीरियों को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सेना अथवा पुलिस के कैंपों में शिफ्ट करने के लिए कहा गया है। हालाँकि, कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने इस खबर का खंडन किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने घाटी में गैर-स्थानीय लोगों को निकटतम पुलिस एवं सैन्य शिविरों में स्थानांतरित करने के कथित आदेश का रविवार को पूरी तरह नकार दिया। समाचार एजेंसी केएनओ के मुताबिक, आईजीपी ने कहा, “ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया है। यह गलत खबर है।”

गौरतलब है कि रविवार को दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान बिहार निवासी राजा और जोगिंदर देव के रूप में हुई है। वहीं, घायल व्यक्ति की पहचान चुनचुन देव के रूप में हुई है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “हम अपने कमरे में बैठे थे, तभी हमारा एक साथी आया और कहा कि हमारे तीन लोगों को गोली मार दी गई है। हम उन्हें अस्पताल ले गए, जहाँ दो को मृत घोषित कर दिया गया।”

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “उन्हें (मजदूरों को) आतंकवादियों ने छह गोलियाँ मारी थीं। मुझे नहीं पता कि कमरे के अंदर कितने बंदूकधारी थे।” एक अनुमान के मुताबिक, इस समय घाटी में 50 हजार से अधिक मजदूर रह रहे हैं। बता दें कि पिछले 15 दिनों में कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा 11 नागरिकों की हत्या कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि रविवार को दो गैर-कश्मीरी युवकों की हत्या के बाद से खबर आ रही है कश्मीर घाटी के सभी जिलों के गैर-कश्मीरियों को सुरक्षाबलों के कैंपों में शिफ्ट करने का आदेश दिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -