Homeदेश-समाजपाकिस्तान की जीत पर भारत में पटाखे... सहवाग ने पूछा - फिर दीवाली पर...

पाकिस्तान की जीत पर भारत में पटाखे… सहवाग ने पूछा – फिर दीवाली पर क्या नुकसान, ये दोहरा रवैया क्यों?

"तो फिर दीवाली में पटाखे उड़ाने के क्या नुकसान हैं? ये दोहरा रवैया क्यों? सारा ज्ञान तब ही याद आता है।"

T20 विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला रविवार (24 अक्टूबर, 2021) को पाकिस्तान से हुआ। इस मैच में टीम इंडिया को 10 विकेट से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। भारत के 5 गेंदबाज पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों को भी आउट नहीं कर सके। देश के कुछ हिस्सों में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाया गया। मुस्लिम बहुल इलाकों में पटाखे छोड़ने की खबरें आई। अब पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इस पर निशाना साधा है।

टेस्ट मैचों में दो तिहरा शतक लगाने वाले ‘नजफगढ़ के नवाब’ ने ट्विटर पर लिखा, “दीवाली में पटाखों पर प्रतिबंध रहता है, लेकिन कल रात भारत के कई हिस्सों में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के लिए पटाखे उड़ाए गए। अच्छा, वो लोग ज़रूर ‘क्रिकेट की जीत’ की ख़ुशी मना रहे होंगे। तो फिर दीवाली में पटाखे उड़ाने के क्या नुकसान हैं? ये दोहरा रवैया क्यों? सारा ज्ञान तब ही याद आता है।”

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो पाकिस्तान के सीमापुरी इलाके का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के लगातार पटाखे छोड़े जा रहे हैं। वीडियो में पटाखे छूटते हुए देखा जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शशांक शेखर झा ने इस वीडियो की तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि अगर आपकी सरकार ने दीवाली पर पटाखे छोड़ने के लिए हिन्दुओं को छुआ भी तो अब अदालत में मिलेंगे।

दूरदर्शन के पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने इस वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कहा, “ये वीडियो राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके का बताया जा रहा है, जहाँ मुस्लिम बहुसंख्या है। पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाया जा रहा है। जो कभी कश्मीर में होता था, वो राजधानी दिल्ली में हो रहा है। दीवाली पर हिन्दू पटाखे नहीं फोड़ सकते, पर पाकिस्तान के लिए मुस्लिम फोड़ सकते हैं।” कई लोगों ने अंदेशा जताया कि ये वीडियो शादी का हो सकता है।

बता दें कि पाकिस्तान की जीत के बाद ही विश्व कप में भारत के हाथों उसकी लगातार 12 हार का सिलसिला टूट गया। भारत के विरुद्ध T20 मैचों में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की साझेदारी सर्वाधिक है। साथ ही पहली बार T20 में भारत 10 विकेट से हारा। बाबर आजम ने 52 गेंदों पर 68 रन बनाए तो मोहम्मद रिजवान ने 55 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेली। दोनों ही बल्लेबाज नाबाद रहे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चाँदनी कुरैशी के ‘जिम जिहाद’ का शिकार बना करोड़पति हिंदू कारोबारी का बेटा: रहमान बना किया निकाह, पीड़ित पिता बोले- पूरे परिवार को मुस्लिम...

शामली में जिम ट्रेनर चाँदनी कुरैशी ने करोड़पति दवा कारोबारी के 27 साल के बेटे आयुष मलिक को मुस्लिम बना दिया। अब वह दाढ़ी बढ़ाकर और सफेद टोपी लगाकर नमाज अदा करने लगा है।

‘राम मंदिर का चढ़ावा हुआ चोरी’: अखिलेश यादव ने किया दावा, सपा प्रवक्ता ऑपइंडिया से बोले- कोई सबूत नहीं, सूत्रों के आधार पर टहल...

क्या राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों की चोरी हुई? अखिलेश यादव के दावे पर सपा प्रवक्ता पवन पांडेय ने माना- कोई ठोस सबूत नहीं। जानिए पूरा विवाद
- विज्ञापन -