Homeदेश-समाज'आर्यन मामले में गोसावी, प्रभाकर ने SRK की मैनेजर से लिए ₹50 लाख, रिहाई...

‘आर्यन मामले में गोसावी, प्रभाकर ने SRK की मैनेजर से लिए ₹50 लाख, रिहाई के लिए 18 करोड़ की डील’- गवाह सैम डिसूजा का दावा: रिपोर्ट

''आर्यन मामले में शाहरुख खान के स्टाफ और गवाह बने कुछ लोगों के बीच डील हुई थी। इस डील में किरण गोसावी और प्रभाकर सैल का हाथ था। दोनों ने शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी से 50 लाख रुपए टोकन मनी के तौर पर लिए थे। डील के पीछे सुनील पाटिल नाम का शख्स था। वही गोसावी को निर्देश दे रहा था।''

मुबंई क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान की रिहाई के बाद सोमवार (1 नवंबर 2021) को फिर एक नया ट्विस्ट सामने आया है। इस केस में मुख्य गवाह सैम डिसूजा ने कई दिनों बाद अचानक ABP न्यूज चैनल के सामने और कई बड़े खुलासे किए। सैम ने दावा किया कि आर्यन खान के पास से ड्रग्स नहीं मिला था। किरण गोसावी केवल शाहरुख खान से पैसे वसूलना चाहता था।

सैम ने कहा, ”आर्यन मामले में शाहरुख खान के स्टाफ और गवाह बने कुछ लोगों के बीच डील हुई थी। इस डील में किरण गोसावी और प्रभाकर सैल का हाथ था। दोनों ने शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी से 50 लाख रुपए टोकन मनी के तौर पर लिए थे। डील के पीछे सुनील पाटिल नाम का शख्स था। वही गोसावी को निर्देश दे रहा था।”

आर्यन को छोड़ने के बदले 18 करोड़ की डील के सवाल पर सैम डिसूजा ने कहा, “मेरा इसमें कुछ लेना देना नहीं है। सुनील पाटिल ने मुझे फोन किया था और कहा था कि मेरे पास कॉर्डेलिया शिप के बारे में कुछ जानकारी है। उसके बाद उन्होंने मुझे कॉल करके कहा कि एनसीबी अधिकारी के साथ कनेक्ट कराएँ। जब मैंने कनेक्ट करा दिया तो किरण गोसावी का मेरे पास फोन आया। उन्होंने कहा कि हम लोग अभी अहमदाबाद में है और सुबह सात बजे तक मुंबई पहुँच जाएँगे।”

सैम डिसूजा ने एबीपी को बताया कि गोसावी ने उन्हें बताया था कि वो (आर्यन खान) क्लीन है, उसके पास से कुछ नहीं मिला और हम उसकी मदद कर सकते हैं। इसके बाद गोसावी ने मुझे आर्यन खान का सिल्वर रंग का बैग दिखाया और बैग की तस्वीर भी ली। सैम ने कहा कि उसके बाद वो (गोसावी) एनसीबी दफ्तर में गया। गोसावी ने आर्यन की आवाज रिकॉर्ड की, जिसमें आर्यन कह रहे थे कि ‘पापा मैं एनसीबी में हूँ।’

सैम डिसूजा ने शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी से भी बात करने का दावा किया है। सैम ने कहा कि उन्होंने पूजा को बताया कि वो इस बारे में ज्यादा नहीं जानते। जो इस मामले को हैंडल कर रहे हैं आप उनसे आकर मिलिए। इसके बाद हम उनसे लोवर परेल में मिले, उस वक्त वहाँ पर गोसावी, मैं और पूजा ददलानी के पति भी थे। सैम ने बताया कि मुझे सुनील पाटिल के जरिए पता चला कि गोसावी ने आर्यन की मदद करने के लिए 50 लाख रुपए का टोकन अमाउंट माँगा था।

बता दें कि किरण गोसावी को बीते दिनों पुणे से पुलिस ने हिरासत में लिया है। आर्यन के साथ उसकी सेल्फी भी सामने आई थी। क्राइम ब्रांच ने उसे तीन साल पुराने धोखाधड़ी के एक मामले में पकड़ा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -