Homeदेश-समाजदलित लड़की को फँसाने के लिए नवाजिश बन गया 'विशाल', दोस्तों से करवाया गैंगरेप:...

दलित लड़की को फँसाने के लिए नवाजिश बन गया ‘विशाल’, दोस्तों से करवाया गैंगरेप: किराए पर रहने आया था, CM योगी से न्याय की गुहार

कुछ महीने पहले थाना अलीगंज इलाके में किराए के मकान पर रहने वाले नवाजिश ने उसे विशाल सिंह बनकर अपने प्यार के जाल ने फँसाया था। इस दौरान नवाजिश ने उसकी मुलाकात अपने अन्य दोस्तों इंतजार, आसिम, इरफान को हिन्दू बताकर करवाई और अपने दोस्तों से मेरा रेप भी करवाया।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लव जिहाद के नाम पर दलित युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जब पीड़िता को आरोपितों की असलियत पता चली, तो वह उसे लखनऊ में छोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पुलिस ने केस दर्ज करने से मना कर दिया है, जिसके बाद पीड़िता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है।

पीड़िता ने बताया, “कुछ महीने पहले थाना अलीगंज इलाके में किराए के मकान पर रहने वाले नवाजिश ने उसे विशाल सिंह बनकर अपने प्यार के जाल ने फँसाया था। इस दौरान नवाजिश ने उसकी मुलाकात अपने अन्य दोस्तों इंतजार, आसिम, इरफान को हिन्दू बताकर करवाई और अपने दोस्तों से मेरा रेप भी करवाया।”

युवती ने बताया कि एक दिन नवाजिश ने उससे ढाई लाख रुपए और उसका मोबाइल माँगा। जब उसने देने से मना कर दिया, तो विशाल सिंह बने नवाजिश ने उससे कहा, ”जब तुमने सब कुछ मुझे सौंप दिया है तो उसके सामने इन पैसों और मोबाइल की क्या कीमत? मुझे अभी इसकी जरूरत है। जब मेरे पास रुपए आएँगे तब मैं तुम्हें वापस कर दूँगा और तुमसे शादी भी करूँगा।”

मुस्लिम युवक के झाँसे में आकर युवती ने अपने कमाए हुए ढाई लाख रुपए व मोबाइल उसे सौंप दिया। इसके बाद नवाजिश ने उससे मिलना बंद कर दिया। इधर, उसके तीनों दोस्त इंतजार,आसिम और इरफान भी अचानक से गायब हो गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती लव जिहाद व गैंगरेप की रिपोर्ट लिखवाने के लिए लखनऊ के दो थानों अलीगंज व नवीनगंज के पिछले 15 दिनों से चक्कर काट रही है, लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि जहाँ उसके साथ वारदात को अंजाम दिया गया, वह उनके थाना क्षेत्र में नहीं आता है। पीड़िता ने अब सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -