Saturday, May 4, 2024
Homeविविध विषयअन्यराष्ट्रपति ने 141 को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित, कंगना को पद्मश्री-पीवी सिंधु को...

राष्ट्रपति ने 141 को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित, कंगना को पद्मश्री-पीवी सिंधु को पद्म भूषण: मंगलवार को 119 का होगा सम्मान

इस साल राष्ट्रपति कोविंद जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल को पद्म विभूषण से सम्मानित करेंगे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज (8 नवंबर 2021) 141 महान शख्सियतों को पद्म सम्मान से सम्मानित किया। इस सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधू, अदनान सामी सहित कई नाम शामिल हैं। अब मंगलवार को 119 लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

आज सोमवार को राष्ट्रपति भवन में साल 2020 की लिस्ट में शामिल नामों को सम्मान दिया गया है। इनमें जार्ज फर्नांडीज (मरणोपरांत), अरुण जेटली (मरणोपरांत), सुषमा स्वराज (मरणोपरांत), मारीशस के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ (मरणोपरांत), कला के लिए उत्तर प्रदेश के पंडित छन्नूलाल मिश्र, खेल के लिए मणिपुर की मैरी काम, अध्यात्म के लिए कर्नाटक के उडुपी स्थित पेजावर मठ के श्री विश्वेशतीर्थ स्वामी (मरणोपरांत) पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

साल 2020 के लिए सोमवार को कुल 141 लोग सम्मानित किए गए। इनमें बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधू भी शामिल हैं। उन्हें पद्म भूषण दिया गया है। इनके अलावा अदनान सामी, कंगना रनौत को भी पद्मश्री मिला है।

बता दें कि हर साल पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाती है और मार्च-अप्रैल तक सम्मान दिया जाता है। लेकिन इस बार कोरोना के चलते यह पुरस्कार नहीं दिया गया था। इस कारण इस बार ये ये कार्यक्रम नवंबर में किया जा रहा है।

मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस साल 119 महान विभूतियों को पद्म अवार्ड्स से सम्मानित करेंगे। इनमें 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्म श्री अवार्ड मिलेंगे। सम्मान पाने वालों में 29 महिलाएँ शामिल हैं। वहीं 16 शख्सियतें ऐसी हैं जिन्हें मरणोपरांत सम्मानित किया जा रहा है। सूची में एक नाम एक ट्रांसजेंडर का भी है।

सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस साल राष्ट्रपति कोविंद जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल को पद्म विभूषण से सम्मानित करेंगे। इसी तरह 102 पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों में गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा (मरणोपरांत), ब्रिटिश फिल्म निर्देशक पीटर ब्रूक, फादर वेल्स (मरणोपरांत), (मरणोपरांत), प्रोफेसर चमन लाल सप्रू (मरणोपरांत) का नाम शामिल है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘गौकशी के बारे में कोई सोचेगा, तो उसके लिए जहन्नुम के द्वार पहले खुल जाएँगे, गौहत्या बाद में करेगा’: आँवला में दहाड़े यूपी के...

योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। माफिया-गुंडों का राम नाम सत्य करना हमारी जिम्मेदारी है, जो कानून से खेलेगा सीधा ऊपर जाएगा।'

‘लालू यादव ने की गोधरा में रामभक्तों को जलाने वाले को बचाने की कोशिश’: दरभंगा पहुँचे PM मोदी ने RJD पर किया वार, कहा...

हमारी प्रेरणा कर्पूरी ठाकुर जी हैं, कुछ समय पहले जिन्हें भारत रत्न देने का सौभाग्य हमें मिला है। नेहरू ने भी मजहब के आधार पर आरक्षण का विरोध किया।"

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -