Homeराजनीति'हिम्मत है तो छू कर दिखाएँ... जुबान काट लेंगे': तेलंगाना के CM चंद्रशेखर राव...

‘हिम्मत है तो छू कर दिखाएँ… जुबान काट लेंगे’: तेलंगाना के CM चंद्रशेखर राव ने दी भाजपा नेताओं को धमकी, कहा- ‘भौंकने वाला कुत्ता’

केसीआर ने कहा, “आप अपने बारे में क्या सोचते हैं? आप गटर के लेवल की बातें करते रहे, फिर भी मैं आपको माफ करता रहा हूँ। आप कह रहे हैं कि आप मुझे जेल भेज देंगे। भेज दो। हिम्मत है तो मुझे छूकर दिखाएँ, फिर देखिए कि आपके साथ क्या होगा।”

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने रविवार (7 नवंबर 2021) को हुजूराबाद में हार का सामना करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेताओं को ‘भौंकने वाला कुत्ता’ बताते हुए धमकियाँ दीं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केसीआर ने चेतावनी दी, “यदि आप हम पर अनावश्यक टिप्पणी करते हैं तो हम आपकी जुबान काट देंगे।”

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को धमकी देते हुए केसीआर ने आगे कहा, “आप अपने बारे में क्या सोचते हैं? आप गटर के लेवल की बातें करते रहे, फिर भी मैं आपको माफ करता रहा हूँ। आप कह रहे हैं कि आप मुझे जेल भेज देंगे। भेज दो। हिम्मत है तो मुझे छूकर दिखाएँ, फिर देखिए कि आपके साथ क्या होगा।”

केसीआर का बयान तब आया जब तेलंगाना में भाजपा नेताओं ने केसीआर की पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और दावा किया कि जब राज्य में भाजपा सत्ता में आएगी तो तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख चंद्रशेखर राव को जेल भेज दिया जाएगा।

केसीआर ने बीजेपी नेताओं को कहा ‘भौंकने वाला कुत्ता’

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं को ‘भौंकने वाला कुत्ता’ बताया। केसीआर ने बीजेपी के खिलाफ अपना हमला जारी रखते हुए कहा, “अब तक मैंने उनकी टिप्पणियों को ज्यादा महत्व नहीं दिया। यह हाथी के गुजरने पर गली में भौंकने वाले कुत्ते की तरह हैं।” उन्होंने आगे कहा कि अगर भाजपा नेताओं ने ‘शालीनता की रेखा पार’ की तो वह कुमार और अन्य के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करेंगे।

केसीआर ने कहा, “हमारी एक पार्टी है, जिसने तेलंगाना आंदोलन का नेतृत्व किया। आखिर आप कौन हैं? हम आपको कुछ ही समय में बाहर निकाल सकते हैं।”। टीआरएस प्रमुख केंद्र द्वारा धान खरीद को लेकर से नाराज थे। केसीआर ने कहा कि TRS किसानों के अधिकारों के लिए केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -