Homeदेश-समाजNCB ने नांदेड़ से 1127 किग्रा गाँजा किया जब्त तो गुजरात ATS ने पकड़ा...

NCB ने नांदेड़ से 1127 किग्रा गाँजा किया जब्त तो गुजरात ATS ने पकड़ा 120 Kg हेरोइन: मुख्तार, शमशुद्दीन और गुलाम हुसैन गिरफ्तार

इस मामले में जामनगर के जोदिया निवासी मुख्तार हुसैन, जिंजुडा मोरबी के निवासी शमशुद्दीन हुसैनमिया सैयद और सलाया देवभूमि द्वारका के गुलाम हुसैन उमर भगद को गिरफ्तार किया है।

मुंबई एनसीबी ने सोमवार (15 नवंबर) को नांदेड़ जिले से 1127 किलोग्राम नशीले पदार्थों की खेप जब्त की है। इसे आंध्र प्रदेश से महाराष्ट्र लाया जा रहा था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि इस मामले में दो संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है, उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। टीम इस मामले में दो संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। छानबीन में पता चला है कि यह गाँजा आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से लाया जा रहा था।

वहीं गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने मोरबी जिले के जिंजुदा गाँव से करीब 600 करोड़ रुपए की 120 किग्रा हेरोइन जब्त की है। इस सिलसिले में तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी आशीष भाटिया ने बताया, खुफिया इनपुट के आधार पर गुजरात एटीएस को पता चला कि ड्रग्स यहाँ लाए जा रहे थे। 120 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी कीमत 600 करोड़ रुपए बताई जा रही है। प्रारंभिक जाँच में पता चला है कि आरोपित हेरोइन की खेप समुद्री मार्ग से लाए थे, जहाँ उन्हें एक पाकिस्तानी नाव से डिलीवरी मिली थी।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया इस मामले में जामनगर के जोदिया निवासी मुख्तार हुसैन, जिंजुडा मोरबी के निवासी शमशुद्दीन हुसैनमिया सैयद और सलाया देवभूमि द्वारका के गुलाम हुसैन उमर भगद को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा, ”ड्रग की खेप पाकिस्तान निवासी जाहिद बशीर बलूच द्वारा भेजी गई थी। बलूच राजस्व खुफिया निदेशालय द्वारा जब्त की गई 227 किलोग्राम हेरोइन के एक पूर्व मामले में फरार था।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -