Homeदेश-समाज'तुम्हें और तुम्हारे परिवार को मार डालेंगे': गौतम गंभीर को 'ISIS कश्मीर' से मिली...

‘तुम्हें और तुम्हारे परिवार को मार डालेंगे’: गौतम गंभीर को ‘ISIS कश्मीर’ से मिली धमकी, दिल्ली पुलिस ने घर की सुरक्षा बढ़ाई

पुलिस को भेजी शिकायत में गंभीर ने धमकी भर ईमेल भी अटैच किया है। रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार रात 9.32 बजे सांसद की आधिकारिक ईमेल आईडी पर ISIS कश्‍मीर का एक मेल आया।

पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को मंगलवार (23 नवंबर 2021) की रात आतंकी संगठन की ओर से जान से मारने की धमकी मिली। उन्होंने दिल्ली पुलिस से इसकी शिकायत की है। डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।

गंभीर को ई-मेल के जरिए ‘आईएसआईएस कश्मीर’ ने धमकी दी है। इसमें उनकी और उनके परिवार की हत्या की बात कही गई है। दिल्ली पुलिस ने गंभीर के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मामले की जाँच जारी है।

पुलिस को भेजी शिकायत में गंभीर ने धमकी भर ईमेल भी अटैच किया है। रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार रात 9.32 बजे सांसद की आधिकारिक ईमेल आईडी पर ISIS कश्‍मीर का एक मेल आया। इसमें उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

साभार: NBT

बता दें कि क्रिकेटर से राजनेता बने गंभीर अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। उन्हें दिल्ली के साथ-साथ देश से जुड़े हर गंभीर मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए देखा गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -