Homeविविध विषयमनोरंजनकंगना की कार पर पंजाब में 'किसानों' ने किया हमला: अभिनेत्री ने शेयर किए...

कंगना की कार पर पंजाब में ‘किसानों’ ने किया हमला: अभिनेत्री ने शेयर किए डरावने पल, कहा- ‘पुलिस न हो तो मेरी लिंचिंग हो जाएगी’

"इनती सारी पुलिस है उसके बाद भी हमें निकलने नहीं दिया जा रहा है। क्या मैं कोई राजनीतिक व्यक्ति हूँ। बहुत सारे लोग मेरे खिलाफ राजनीति कर रहे हैं। उसी का ये नतीजा है। मॉब ने मुझे घेर लिया है। पुलिस न हो तो मेरी लिंचिंग हो जाएगी।"

अभिनेत्री कंगना रनौत के काफिले को आज पंजाब के कीरतपुर साहिब के बूंगा साहिब में किसानों ने घेर कर हमला कर दिया। भीड़ लगातार कंगना से किसानों से और महिलाओं से माफी माँगने की जिद पर अड़े हुए हैं। भीड़ जहाँ कंगना को घेरकर उनपर दबाव बनाने की कोशिश कर रही थी। वहीं कंगना ने भी सोशल मीडिया स्टोरी पर कई वीडियो क्लिप शेयर कर तथाकथित किसानों की हरकत को देश के सामने रखा है।

वहीं कंगना ने सोशल मीडिया पर कहा कि पंजाब में ‘किसानों’ ने उनकी कार पर हमला किया है। उन्होंने इंसटाग्राम के स्टोरी में वीडियो बयान जारी किया। उन्होंने कहा, ”हिमाचल से निकली हूँ। पंजाब में आते ही मॉब ने मुझे घेर लिया है। खुद को किसान कह रहे हैं। गालियाँ दे रहे हैं, जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस देश में इस तरह का मॉब लिंचिंग हो रहा है। अगर हमारे साथ सुरक्षाबल नहीं हो तो क्या हालात होंगे?”

उन्होंने आगे कहा, “इनती सारी पुलिस है उसके बाद भी हमें निकलने नहीं दिया जा रहा है। क्या मैं कोई राजनीतिक व्यक्ति हूँ। बहुत सारे लोग मेरे खिलाफ राजनीति कर रहे हैं। उसी का ये नतीजा है। मॉब ने मुझे घेर लिया है। पुलिस न हो तो मेरी लिंचिंग हो जाएगी।”

कंगना रनोट ने सोशल मीडिया स्टोरी पर वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा है, “जैसे ही उन्होंने पंजाब में कदम रखा, भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। वे लोग कह रहे हैं कि वे किसान हैं।” मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि कंगना को किसानों के गुस्से का शिकार इसलिए होना पड़ रहा है क्योंकि उन पर किसानों को खालिस्तानी आतंकवादी कहने का आरोप लगा है।

बता दें कि कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर छोटे-छोटे क्लिप्स शेयर कर अपने मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। यहाँ स्थिति अनबिलीविबल है। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि इस देश में ऐसा हो रहा है।

मनाली से चंडीगढ़ आ रही थीं कंगना

गौरतलब है कि रोपड़ के पास बूंगा साहिब में कंगना की गाड़ी को रोका गया है। बताया जा रहा है कि कंगना को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से मुंबई की फ़्लाइट पकड़नी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -