Homeराजनीतिकश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा: ओवैसी

कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा: ओवैसी

ओवैसी ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ कड़ा रुख़ अख़्तियार करते हुए चेतावनी भरे अंदाज़ में कहा कि कश्मीर मामले में पाकिस्तान को मध्यस्थता करना बंद कर देनी चाहिए

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ कड़ा रुख़ अख़्तियार किया। पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर मामले में पाकिस्तान को मध्यस्थता करना बंद कर देना चाहिए।

ओवैसी ने कहा कि कश्मीर हमेशा से ही भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। ओवैसी ने अपने तल्ख़ अंदाज़ में यह भी कहा कि कश्मीर के युवा भी भारत का ही अभिन्न अंग हैं। ओवैसी ने हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।

कश्मीर को लेकर पाकिस्तान से भारत का विवाद कोई नया नहीं है। पाकिस्तान के नापाक़ इरादे हमेशा से ही कश्मीर विवाद के नाम पर सरहद पर घुसपैठ और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते आए हैं।

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान की आतंकवादी गतिविधियों का मुँहतोड़ जवाब दिया जाता रहा है, लेकिन फिर भी पाकिस्तान अपनी आतंकी हरक़तों से बाज नहीं आता। सरहद पर हालात चाहे जो हों लेकिन भारतीय सेना दुश्मन का मुक़ाबला करने के लिए हमेशा ही तत्पर रहती है।

हाल ही में, टाइम्स नाउ के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया था। इस वीडियो के माध्यम से उत्तरी सैन्य कमांडर रनबीर सिंह ने एक समारोह के आयोजन के दौरान पत्रकारों से मुख़ातिब होते हुए जानकारी दी थी कि साल 2018 भारतीय सेना के लिए उपलब्धियों भरा रहा। पिछले साल हमारी सेना ने 250 आतंकवादियों को मार गिराया, 54 आतंकियों को ज़िंदा पकड़ा और 4 आतंकियों ने आत्मसमर्पण किया। आतंकवाद पर विराम लगाती यह सभी भारतीय गतिविधियाँ हमारी सेना के अदम्य साहस और क्षमता का परिचय है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चेहरे चमक गए, पर मुद्दे धुंधले पड़े: CJP की अंदरूनी लड़ाई ने आंदोलन की साख पर उठाए सवाल, छात्रों के टूटते भरोसे की कहानी

CJP के भीतर विवाद, नेताओं की सक्रियता और छात्रों की नाराजगी ने आंदोलन की विश्वसनीयता पर बहस छेड़ दी है। समझें कैसे असली मुद्दे पीछे छूट गए?

CJP प्रोपेगेंडा आपकी टाइमलाइन तक कैसे पहुँच रहा? समझिए Meta का एल्गोरिदम और मॉडरेशन कैसे साध रहे ग्लोबल लेफ्ट का नैरेटिव

CJP के प्रदर्शन से जुड़े Videos और पोस्ट Meta का एल्गोरिदम कैसे लोगों के फीड तक पहुँचा रहा है, जिन्होंने फॉलो नहीं किया, वो भी इनको देख रहे।
- विज्ञापन -