Homeदेश-समाजमोमिन ने बोला झूठ, जय श्री राम न बोलने पर कार से टक्कर की...

मोमिन ने बोला झूठ, जय श्री राम न बोलने पर कार से टक्कर की बात निकली फ़र्ज़ी

रोहिणी के डीसीपी एस डी मिश्रा ने कहा कि उन्होंने इस बारे में घटना के समय मौजूद चश्मदीद गवाह से बात की, जिसने उन्हें इस घटनाक्रम के पूरे सीक्वेंस को बताया। इससे मोमिन के आरोप साबित नहीं होते हैं।

शनिवार (जून 22, 2019) को पुलिस ने मदरसा शिक्षक के उस आरोप को खारिज कर दिया, जिसमें उसने जय श्री राम बोलने से मना करने पर कार से टक्कर मारने का आरोप लगाया था। खबर के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि मदरसा शिक्षक पर कथित हमले का कोई सुराग नहीं मिला है।

गौरतलब है कि दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 20 इलाके में मदरसे के एक शिक्षक मोहम्मद मोमिन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि गुरुवार (जून 20, 2019) को जब वो मस्जिद से निकलकर मदरसे के पास टहल रहा था, तो उसके पास कार सवार कुछ युवक पहुँचे और उन लोगों ने मोमिन से जय श्री राम का नारा लगाने को कहा। मोहम्मद मोमिन का कहना है कि जब उसने करने से इनकार कर दिया तो गाड़ी में सवार लोगों ने उसे गालियाँ दी और फिर कार से टक्कर मारी।

दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 323 के तहत केस दर्ज करते हुए मामले में जाँच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला और शुरुआती जाँच के बारे में बताते हुए रोहिणी के डीसीपी एस डी मिश्रा ने कहा कि उन्होंने इस बारे में घटना के समय मौजूद चश्मदीद गवाह से बात की, जिसने उन्हें इस घटनाक्रम के पूरे सीक्वेंस को बताया। इससे मोमिन के आरोप साबित नहीं होते हैं। वहीं एक और पुलिसकर्मी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर मोमिन के दावों की पुष्टि नहीं होती है, लेकिन जाँच जारी है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज से भी आरोपों की पुष्टि नहीं होती है।

इससे पहले भी कई ऐसी घटनाएँ सामने आ चुकी हैं, जब समुदाय विशेष के लोग जय श्री राम न बोलने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हैं, लेकिन जब पुलिस तहकीकात करती है, तो आरोप पूरी तरह से निराधार और फर्जी साबित होता है। ऐसी ही एक घटना कुछ दिनों पहले गुरुग्राम में देखने को मिली। यहाँ के मुस्लिम युवक बरकत अली ने आरोप लगाया था कि वो शनिवार (मई 25, 2019) की रात मस्जिद से नमाज पढ़कर अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में 6 युवकों ने उसे रोका और टोपी उतारकर जय श्री राम बोलने के लिए कहा। बरकत का कहना था कि जब उसने ऐसा करने से मना किया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट की।

वहीं, जब पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को लेते हुए इसकी तहकीकात करनी शुरू की और उक्त इलाके में लगे सीसीटीवी के तकरीबन 50 फुटेज देखे। जिसमें सामने आया कि मुस्लिम युवक के साथ मारपीट हुई थी। लेकिन इस दौरान न तो किसी ने उसकी टोपी फेंकी और न ही उसकी शर्ट फाड़ी गई। इस मामले में पुलिस ने भी कहा था कि शराब के नशे में की गई मामूली सी मारपीट की घटना को कुछ असामाजिक तत्व सांप्रदायिकता का रंग देने का प्रयास कर रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -