Homeराजनीति'मैं मोदी को मार सकता हूँ, गाली भी दे सकता हूँ': महाराष्ट्र कॉन्ग्रेस अध्यक्ष...

‘मैं मोदी को मार सकता हूँ, गाली भी दे सकता हूँ’: महाराष्ट्र कॉन्ग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का रैली में विवादित बयान, वीडियो वायरल

"मैं बहस क्यों कर रहा हूँ। मैं पिछले 30 साल से राजनीति में सक्रिय हूँ, लेकिन एक भी स्कूल मेरे नाम पर नहीं है। मैं हमेशा सबकी मदद करता हूँ। मैं मोदी को मार सकता हूँ, उन्हें गाली भी दे सकता हूँ।"

महाराष्‍ट्र कॉन्ग्रेस अध्‍यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर वि‍वादित बयान दिया है। भंडारा जिले में एक प्रचार रैली के दौरान रविवार (16 जनवरी 2022) को पटोले ने कहा, “मैं मोदी को मार सकता हूँ और उनको गाली भी दे सकता हूँ।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दें कि भंडारा जिले में मंगलवार को जि‍ला परिषद का चुनाव होना है।

कॉन्ग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रचार रैली के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “मैं बहस क्यों कर रहा हूँ। मैं पिछले 30 साल से राजनीति में सक्रिय हूँ, लेकिन एक भी स्कूल मेरे नाम पर नहीं है। मैं हमेशा सबकी मदद करता हूँ। मैं मोदी को मार सकता हूँ, उन्हें गाली भी दे सकता हूँ। इसलिए मोदी मेरे खिलाफ प्रचार करने आए। एक ईमानदार नेतृत्व आपके समक्ष खड़ा है।”

वहीं, नाना पटोले के आपत्तिजनक बयान को लेकर विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। प्रवीण दरेकर ने कहा क‍ि पीएम मोदी को लेकर पटोले का बयान सही नहीं है। इस मामले की जाँच होनी चाहिए। गौरतलब है कि अपने विवादित बयानों के कारण नाना पटोले अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। वह कई बार महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार पर बयान देकर उद्धव सरकार की मुश्किलें बढ़ा चुके हैं।

बता दें कि ये वही नाना पटोले हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बगावत करने के बाद भाजपा छोड़ दी थी और फिर कॉन्ग्रेस में शामिल हो गए थे। पटोले वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र से जीत कर सांसद बने थे। दिसम्बर 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव से ऐन पहले नाना पटोले ने पार्टी से बगावत कर दी थी। उन्होंने न सिर्फ़ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता, बल्कि लोकसभा से भी इस्तीफा दे दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम-कृष्ण-शिव भी हैं, लेकिन सबसे ऊपर स्वामीनारायण: समझिए- BAPS की शुरुआत से बड़ा बनने की पूरी कहानी

BAPS के मंदिरों में राम, कृष्ण, शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान की मूर्तियाँ भी होती हैं लेकिन वो सब मूर्तियाँ स्वामी स्वामीनारायण से छोटी होती हैं। आखिर क्या है इनकी मान्यता?

EC में कैसे आए 3 कमिश्नर? जब राजीव गांधी से भिड़े CEC शास्त्री, तो बदल दिया गया चुनाव आयोग का पूरा गेम

चुनाव आयोग में तीन कमिश्नर्स की व्यवस्था कैसे शुरू हुई? राजीव गाँधी, आरवीएस शास्त्री और टीएन शेषन से जुड़ी पूरी कहानी समझिए।
- विज्ञापन -