Homeराजनीतिभाटपारा में TMC का स्वागत जय श्रीराम के नारे से होगा: BJP सांसद

भाटपारा में TMC का स्वागत जय श्रीराम के नारे से होगा: BJP सांसद

अर्जुन सिंह का कहना है कि भाजपा के प्रतिनिधिमंडल द्वारा इलाके का मुआयना करने के बाद से स्थिति नियंत्रण में हैं और इलाके में शांति बनी हुई है।

पश्चिम बंगाल में बैरकपुर लोकसभा सीट से सांसद अर्जुन सिंह ने कहा है कि भाटपारा इलाके में तृणमूल कॉन्ग्रेस के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत जय श्री राम के नारों से होगा। उनका कहना है कि भाटपारा में भाजपा प्रतिनिधिमंडल द्वारा किए दौरे के बाद अब टीएमसी यहाँ आकर लाभ उठाने की कोशिश कर रही है।

खबरों के मुताबिक अर्जुन सिंह ने गुरुवार (जून 27, 2019) को कहा है कि भाटपारा में टीएमसी के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत जय श्री राम के नारों से होगा। उनका कहना है कि भाजपा के प्रतिनिधिमंडल द्वारा इलाके का मुआयना करने के बाद से स्थिति नियंत्रण में हैं और इलाके में शांति बनी हुई है। ऐसे में टीएमसी अपना प्रतिनिधिमंडल भेजकर यह दर्शाना चाहती है कि इलाके में शांति के लिए वह जिम्मेदार है। इसीलिए भाजपा के प्रतिनिधिमंडल के बाद वह अपना प्रतिनिधिमंडल भेज रही है।

बता दें टीएमसी का प्रतिनिधिमंडल स्थिति का जायजा लेने के लिए आज (जून 28, 2019) भाटपारा जाने वाला है। यहाँ 20 जून को हुई हिंसा में 2 लोगों की मौत हुई थी और 11 लोग घायल हो गए थे। इस घटना के मद्देनजर शनिवार (22 जून) को भाजपा का 3 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बंगाल के भाटपारा का दौरा करने पहुँचा था और उसका नेतृत्व भाजपा सांसद एसएस अहलूवालिया ने किया था। इस हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने चिंता जताते हुए कहा था कि न केवल भाटपारा बल्कि पूरे राज्य में शांति बनाए रखने की आवश्यकता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -