Homeदेश-समाजअसलम मियाँ ने 'सोनू साहू' बन कर मेले में हिन्दू युवती को फँसाया, शादी...

असलम मियाँ ने ‘सोनू साहू’ बन कर मेले में हिन्दू युवती को फँसाया, शादी का झाँसा देकर कई बार रेप: झारखंड पुलिस ने बताया ‘प्रेम प्रसंग’

ये मामला सिसई थाना क्षेत्र के भरनों प्रखण्ड में स्थित भड़गाँव का है, जहाँ के रहने वाले असलम मियाँ पर हिन्दू युवती को धोखा देने का आरोप लगा है।

झारखंड के गुमला से ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। यहाँ सोनू साहू बनकर असलम मियाँ नाम के मुस्लिम व्यक्ति ने हिंदू युवती को फँसाया और उसका कई बार रेप किया। लेकिन जब भी पीड़िता ने उससे शादी करने को कहा तो उसे धमकाकर चुप करा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस कर जाँच शुरू कर दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला सिसई थाना क्षेत्र के भरनों प्रखण्ड में स्थित भड़गाँव का है, जहाँ के रहने वाले असलम मियाँ पर युवती को धोखा देने का आरोप लगा है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि दिसंबर 2020 में युवती के गाँव में जतरा (मेला) लगा हुआ था। उसी दौरान उन दोनों की मुलाकात हुई थी। इसी दौरान दोनों अपना मोबाइल नंबर एक्सचेंज किया था। इसके बाद वो लगातार युवती से बातचीत करता रहा। उसने पहले युवती से शादी का वादा किया था।

इसके बाद आरोपित युवती को जून 2021 में भड़गाँव स्थित अपने घर ले गया और वहाँ उसने युवती के साथ तीन दिन तक पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसे पता चला कि वो जिस युवक सोनू साहू समझ रही थी, वो असल में असलम मियाँ है। हालाँकि, ये जानने के बाद भी पीड़िता ने उससे शादी करने की ठानी, लेकिन वो इससे भी मुकर गया। इस बीच 14 जनवरी 2021 को भी आरोपित ने एक बार फिर से पीड़िता के साथ संबंध बनाए।

इसके बाद फिर से युवती ने उसपर शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन उस दौरान भी आरोपित ने पीड़िता को धमकाया और शादी से इनकार कर दिया। इससे निराश युवती ने सिसई थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में सिसई थाने के प्रभारी रवि होनहागा का कहना है कि ये प्रेम प्रसंग का मामला है। काफी दिनों तक युवती उसके साथ संबंध में थी। युवक द्वारा शादी करने से टालमटोल करने पर युवती ने आवेदन दिया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -