HomeराजनीतिPM मोदी की पहली रैली से पहले पंजाब में BJP प्रत्याशी पर ईंट-पत्थर से...

PM मोदी की पहली रैली से पहले पंजाब में BJP प्रत्याशी पर ईंट-पत्थर से जानलेवा हमला, तोड़े गाड़ी के शीशे

भाजपा नेता के PA जतिन ने बताया, "हम खेरी गाँव में एक मीटिंग के लिए गए थे। तभी कुछ लोग हमारी पार्टी (भाजपा) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आए। जब हम लौट रहे थे तब उन्होंने हमारी कार रोकी। इस दौरान उन्होंने हम पर हमला कर दिया।"

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14 फरवरी 2022 को होने जा रही पहली फिजिकल रैली से एक दिन पूर्व प्रदेश के लुधियाना में भाजपा प्रत्याशी एसआर लाधेर पर हमला हुआ है। यह हमला चुनाव प्रचार के दौरान हुआ। लाधेर पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में लुधियाना की गिल सीट से बीजेपी प्रत्याशी हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हमलावरों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह घटना रविवार (13 फरवरी) शाम की है।

हमले के शिकार भाजपा नेता के PA जतिन ने बताया, “हम खेरी गाँव में एक मीटिंग के लिए गए थे। तभी कुछ लोग हमारी पार्टी (भाजपा) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आए। जब हम लौट रहे थे तब उन्होंने हमारी कार रोकी। इस दौरान उन्होंने हम पर हमला कर दिया।” लुधियाना पुलिस के ACP सेंट्रल HS छेत्रा ने बताया, “हमें सूचना मिली कि प्रचार के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उन (भाजपा नेता) पर हमला किया है। हम उनका बयान लेंगे और उसी आधार पर अपनी जाँच करेंगें।”

गौरतलब है कि हमले में बीजेपी प्रत्याशी की कार पर ईंट-पत्थर मारे गए। घटना के बाद उनको अस्पताल में भर्ती किया गया। वह कॉन्ग्रेस विधायक कुलदीप सिंह वैद के खिलाफ बीजेपी प्रत्याशी हैं। वो 1991 बैच के आईएएस ऑफिसर (अब रिटायर्ड) हैं। यह उनका पहला चुनाव है। पंजाब में मतदान 20 फरवरी को होना है। वहाँ कुल 117 सीटों में भाजपा 65 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उनके सहयोगी कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी 37 और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त 15 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है।

पंजाब में पीएम की होगी पहली रैली

बता दें कि 14 फरवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब के जालंधर में पहली फिजिकल रैली होना तय हुई है। इससे पहले वह पंजाब जनवरी में गए थे। लेकिन सुरक्षा चूक के कारण उन्हें वहाँ बिन जनसभा किए वापस आना पड़ा। इस बार उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। बताया जा रहा है कि आदमपुर से जालंधर पीएपी तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। उनकी रैली के समय आसपास तीन स्तरों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पहले पंजाब पुलिस, उसके साथ बीएसएफ, सीआरपीएफ व कमांडो दस्ते तैनात होंगे। इस दौरान डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड, दंगा रोधी दस्ता भी तैनात होंगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -