Sunday, May 5, 2024
Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीययूक्रेन ने किया विमान मार गिराने का दावा, PM मोदी से मध्यस्थता की लगाई...

यूक्रेन ने किया विमान मार गिराने का दावा, PM मोदी से मध्यस्थता की लगाई गुहार: रूस ने तबाह किए सैन्य अड्डे

रूस की सेना ने जानकारी दी है कि उसने यूक्रेन के सैन्य और हवाई अड्डों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है। वहीं एहतियातन कीव एयरपोर्ट को भी खाली करवाया जा रहा है। वहीं यूक्रेन ने PM मोदी से मदद की गुहार लगाई है।

रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। कीव, डोनबास खार्कि, ओडेसा समेत कई इलाकों में भीषण धमाकों की खबरें सामने आई हैं। जिससे यूक्रेन के कई इलाकों में अफरातफरी का माहौल है। कीव में लंबे जाम की सूचना है, लोग भाग रहे हैं। एयर साइरन के जरिए भी लोगों को चेतावनी दी गई। वहीं 7 के मारे जाने और 9 लोगों के घायल होने की भी जानकारी अभी सामने आई है।

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने देश में मार्शल लॉ घोषित कर दिया है। उन्होंने नागरिकों से रूस के सैन्य अभियानों के बीच शांत रहने की अपील की है। वीडियो संबोधन में जेलेंस्की ने कहा, “रूस ने डोनबास क्षेत्र में विशेष सैन्य अभियान की घोषणा की है और मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर व बॉर्डर गार्ड्स पर हमले कर रहा है।”

समाचार एजेंस रॉयटर्स ने यह जानकारी दी है कि यूक्रेन की सेना के दावे के अनुसार, उसने लुहान्स्क क्षेत्र में 5 रूसी विमानों और एक रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया है।

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक राजधानी कीव समेत कई जगह धमाके हो रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रूस की सेना ने जानकारी दी है कि उसने यूक्रेन के सैन्य और हवाई अड्डों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है। वहीं एहतियातन कीव एयरपोर्ट को भी खाली करवाया जा रहा है। वहीं यूक्रेन ने PM मोदी से मदद की गुहार लगाई है।

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन द्वारा देश के भीतर नागरिक विमानों की उड़ानों को प्रतिबंधित करने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौट गई। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि एयर इंडिया की उड़ान AI 1947 वापस आ रही है, क्योंकि कीव में NOTAM जारी किया गया है।

बता दें कि रूस द्वारा यूक्रेन के एयरपोर्ट और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। इसे देखते हुए यूक्रेन ने अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर लिया है। वहीं कीव स्थित भारतीय दूतावास ने अपने लोगों को सुरक्षित घरों में लौट जाने को कहा है।

रूस की तरफ से हमले शुरू होने के बाद से ही कीव में अफरातफरी का माहौल है। यूक्रेन की राजधानी कीव में लोगों में इस कदर खौफ है कि बड़ी तादाद में लोग वहाँ से भाग रहे हैं। कीव की सड़कों पर लंबा जाम दिखाई दे रहा है। मेट्रो स्‍टेशन के बाहर लोग एक-दूसरे से भावुक विदाई ले रहे हैं।

वहीं यूक्रेन-रूस संकट को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी दी है। इसके मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा है कि हम तेजी से बदलती स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। भारतीयों, खासकर छात्रों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष का विस्तार किया जा रहा है और इसे 24×7 आधार पर चालू किया जा रहा है।

रूस-यूक्रेन विवाद पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा, “हम तत्काल युद्ध टालने की अपील करते हैं, स्थिति एक बड़े संकट में तब्दील होने के कगार पर है। अगर इसे सावधानी से नहीं संभाला जाता तो यह सुरक्षा को कमजोर कर सकता है। सभी पक्षों की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाना चाहिए।”

इस बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है, “जो कोई भी हमारे देश और हमारे लोगों के लिए खतरे पैदा करने की कोशिश करता है, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और आपको ऐसे परिणामों की ओर ले जाएगी जैसा आपने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किया है।”

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘तुहो पागले हाउ’: जेल से निकलते ही ‘छोटे सरकार’ ने लालू यादव के धोखे को किया याद, बोले – गरीब को खाना और किसान...

दिल्ली में बड़ा घर-बँगला होने के सपने की बात की गई तो महिला पत्रकार से अनंत सिंह ने मजाकिया अंदाज़ में कहा, "तुहो पागल हाउ।" उन्होंने कहा कि किसे बड़ा घर अच्छा नहीं लगता है, किसे झोपड़ी अच्छा लगता है।

‘मुस्लिमों को आरक्षण देना देशद्रोह’: प्रोफेसर दिलीप मंडल ने बताया किसने संविधान को सबसे ज्यादा बदला, कहा – मनमोहन कैबिनेट में सिर्फ 1 OBC...

दिलीप मंडल ने कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण की बात करना देशद्रोह है, क्योंकि संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण की मनाही है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -