Homeराजनीतिमाफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास पर चुनाव आयोग की कार्रवाई, चुनाव प्रचार पर...

माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास पर चुनाव आयोग की कार्रवाई, चुनाव प्रचार पर अगले 24 घंटे का प्रतिबंध: अफसरों को धमकी देने वाला वीडियो हुआ था वायरल

अब्बास अंसारी सुहेलदेव भारतीय समाजपार्टी के टिकट पर मऊ से प्रत्याशी हैं। उनके इस बयान पर मऊ पुलिस पहले ही केस दर्ज कर चुकी है। अब्बास पर धारा 171च, 506 IPC के तहत केस दर्ज किया गया है।

माफिया मुख़्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी का अफसरों को धमकी देने वाला विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में वो अखिलेश यादव की सरकार आने के बाद अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग 6 माह न करने और उनसे हिसाब-किताब करने की धमकी दे रहे हैं। चुनाव आयोग ने इस बयान को आपत्तिजनक मानते हुए उनके अगले 24 घंटों तक चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है। यह आदेश आज शाम 7 बजे से कल शाम 7 बजे तक लागू रहेगा। चुनाव आयोग का यह आदेश आज 4 मार्च (शुक्रवार) को आया है।

आदेश चुनाव आयोग

बता दें कि अब्बास अंसारी सुहेलदेव भारतीय समाजपार्टी के टिकट पर मऊ से प्रत्याशी हैं। उनके इस बयान पर मऊ पुलिस पहले ही केस दर्ज कर चुकी है। अब्बास पर धारा 171च, 506 IPC के तहत केस दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि एक भीड़ को सम्बोधित करते हुए अब्बास अंसारी धमकी भरे लहजे में कहा था , “सरकार आने पर 6 महीने तक ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं की जाएगी, पहले हिसाब होगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से ये कह कर आया हूँ कि 6 महीने तक किसी की ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं होगी भैया। जो यहाँ है, वो यहाँ ही रहेगा। पहले हिसाब-किताब होगा। उसके बाद उनके जाने के टिकट पर मुहर लगाया जाएगा।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -