Homeराजनीतिबाबुल सुप्रियो को TMC नेता ने कहा बन्दर, ममता पुलिस ने किया 13 BJP...

बाबुल सुप्रियो को TMC नेता ने कहा बन्दर, ममता पुलिस ने किया 13 BJP नेताओं को गिरफ्तार

दरअसल, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कट मनी के मसले पर आसनसोल नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान.....

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कॉन्ग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला आसनसोल से सामने आया है। दोनों पार्टियों के लोगों के बीच झड़प के बीच टीएमसी नेता ने केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को बीजेपी का बंदर तक कह दिया। दरअसल, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कट मनी के मसले पर आसनसोल नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान आसनसोल में शुक्रवार (जुलाई 5, 2019) को भड़की हिंसा के बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और साथ ही भाजपा के 13 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया।

इस घटना के बाद आसनसोल के मेयर और टीएमसी नेता जे तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और भाजपा कार्यकर्ता के बारे में बात करते हुए कहा, “वे हमला करने के इरादे से आए थे, लेकिन निगम के गेट को छू भी नहीं सके। बाबुल सुप्रियो, अगर तुम भाजपा के बंदर हो, तो हम आसनसोल में तुम्हारे लिए पिंजरा तैयार कर चुके हैं। हम तुम्हारे जैसे बंदरों को अपने पास रखने की क्षमता रखते हैं।”

शुक्रवार को आसनसोल के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के ही बर्धमान जिले में भी दोनों पार्टियों के समर्थकों में झड़प की खबर आई थी। जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को बर्धमान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पंजाब फार्मेसी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, पेन से स्कैन कर बाहर भेजे गए पेपर: उम्मीदवारों से ₹35 लाख तक वसूले, जानें- कैसे खुला पूरा...

पंजाब में फार्मेसी अफसर भर्ती परीक्षा का हाईटेक पेपर लीक हुआ है। इस मामले में पंजाब हरियाणा और राजस्थान तक तार जुड़े हैं। लेकिन पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार चुप है।

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।
- विज्ञापन -