Homeदेश-समाज12 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म में परवेज़ और टनटन गिरफ़्तार, साहिल...

12 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म में परवेज़ और टनटन गिरफ़्तार, साहिल फ़रार

एसपी मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित टनटन और परवेज़ को गिरफ़्तार कर लिया गया है और साहिल अभी भी फ़रार है जिसे जल्द गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक 12 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की ख़बर सामने आई है। अपने घर से कूड़ा फेंकने के लिए निकली बच्ची को परवेज़, साहिल समेत तीन दरिंदों ने उसका अपहरण किया। सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी वहाँ से फऱार हो गए। 

पीड़ित बच्ची के परिजनों को जब इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस में शिक़ायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया और परवेज़ व उसके एक साथी को धर-दबोचा। दुष्कर्म में शामिल साहिल फ़िलहाल फ़रार है।

दरअसल, जौनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के मछलीशहर पड़ाव के एक मोहल्ले में 12 साल की मासूम शाम के समय कूड़ा फेंकने के लिए घर से बाहर निकली थी। पहले से घात लगाए आरोपितों ने उसे पकड़ लिया और पास के हाते में ले गए। वहाँ परवेज़, साहिल, टनटन समेत अन्य साथियों ने उसका सामूहिक बलात्कार किया। काफ़ी देर बाद जब बच्ची घर नहीं पहुँची तो परिजनों ने परेशान होकर उसकी तलाश शुरू कर दी।

काफ़ी तलाश के बाद परिजनों को बच्ची बदहवास हालत में मिली, उसे उसी अवस्था में घर लाया गया, जहाँ होश आने के बाद उसने आपबीती बताई। एसपी मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित टनटन और परवेज़ को गिरफ़्तार कर लिया गया है और साहिल अभी भी फ़रार है जिसे जल्द गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -