Homeदेश-समाजबिहार में वृद्ध पुजारी पर बदमाशों ने बरसाई गोलियाँ, लकवा से भी ग्रसित थे:...

बिहार में वृद्ध पुजारी पर बदमाशों ने बरसाई गोलियाँ, लकवा से भी ग्रसित थे: खुद ही कराया था हनुमान मंदिर का निर्माण

बताया जा रहा है कि काशीनाथ ने अपने गाँव में एक हनुमान मंदिर का निर्माण करवाया था। वे इसी मंदिर में रहते थे और पूजा-पाठ करते थे। काशीनाथ को लकवा मारने के कारण वह शारीरिक रूप से विकलांग हैं।

बिहार के बक्सर जिले में कुछ बदमाशों ने शनिवार (19 मार्च) की सुबह एक मंदिर के पुजारी को गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुँचकर इलाज के लिए पुजारी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मामला बक्सर के धनसोई थाना क्षेत्र के खरना-बन्नी रोड पर स्थित कुड़वा गाँव की है। यहाँ स्थित एक मंदिर में पुजारी का काम करने वाले 70 वर्षीय काशीनाथ पांडेय को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। अपराधियों द्वारा मारा गया छर्रा उनके जाँघ, कमर और कोहनी में लगी है।

बताया जा रहा है कि काशीनाथ ने अपने गाँव में एक हनुमान मंदिर का निर्माण करवाया था। वे इसी मंदिर में रहते थे और पूजा-पाठ करते थे। काशीनाथ को लकवा मारने के कारण वह शारीरिक रूप से विकलांग हैं। जब वह मंदिर के बगल वाले कमरे में सो रहे थे, तभी अपरााधियों ने घटना को अंजाम दिया।

इस घटना के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालाँकि, घटनास्थल पर पुलिस को एक पर्स मिला है। इस पर्स के सहारे पुलिस अपराधियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच की जा रही है और मामले के जल्द सुलझा लिया जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आतंकवाद, ड्रग्स, साइबर ठगी, क्रिप्टो स्कैम और कट्टरपंथ… Telegram आखिर अपराधियों की पहली पसंद क्यों बन गया?

ऑस्ट्रेलिया और रूस ने टेलीग्राम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानिए यह ऐप साइबर ठगों, हैकरों और अपराधियों की पसंद क्यों बन रहा है।

राजेश खन्ना के घर को ‘भूतिया बंगला’ कहने पर बॉम्बे HC ने लगाई रोक, जानिए- क्यों ‘आशीर्वाद’ को कहा जाता है ‘अशुभ- शापित’

दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना का घर 'आशीर्वाद' एक बार फिर चर्चा में है। इसके मालिक बिजनेसमैन शेट्टी ने हाईकोर्ट में इसे 'भूतिया बंगला' कहने पर आपत्ति जताई और कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला दिया।
- विज्ञापन -