Tuesday, May 7, 2024
Homeदेश-समाजघर में घुस कर नौकरानी से बलात्कार, हत्या की धमकी: रिटायर्ड DSP आफताब आलम...

घर में घुस कर नौकरानी से बलात्कार, हत्या की धमकी: रिटायर्ड DSP आफताब आलम को यूपी पुलिस ने दबोचा, भेजा गया जेल

वो 12 अक्टूबर 2021 का दिन था, जब आफताब आलम उसके घर आया। उस दौरान वो घर पर अकेली ही थी। मौका पाकर आरोपित ने महिला के साथ रेप किया।

पुलिस का काम कानून व्यवस्था को बनाए रखना और आम जनमानस की रक्षा करना होता है। लेकिन, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की लखनऊ पुलिस ने एक सेवानिवृत डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी आफताब आलम को अपनी नौकरानी से रेप (Rape) के मामले में गिरफ्तार किया है। शुक्रवार (8 अप्रैल, 2022) को राजधानी की आशियाना पुलिस ने रतनखंड स्थित आफताब आलम के घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। हालाँकि, इस दौरान उसने पुलिस को भी धमकाने की कोशिश की।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना पिछले साल 12 अक्टूबर को पहली बार घटी। आशियाना थाने के इंस्पेक्टर दीपक पांडेय का कहना है कि पीड़िता लोगों के घरों में झाड़ू-पोछा करके अपना जीवन-यापन कर रही थी। इसी क्रम में वो रिटायर्ड डीएसपी आफताब आलम के घर में भी काम करती थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि लंबे वक्त से आफताब आलम की बुरी नजर उस पर थी।

वो 12 अक्टूबर 2021 का दिन था, जब आफताब आलम उसके घर आया। उस दौरान वो घर पर अकेली ही थी। मौका पाकर आरोपित ने उसके साथ रेप किया और किसी से भी इसकी शिकायत नहीं करने की धमकी भी दी। इसके साथ ही आरोपित ने ये भी कहा कि अगर उसने (पीड़िता) गलती से भी किसी से इसका जिक्र किया तो वो उसकी हत्या कर देगा। इस घटना के बाद पीड़िता काफी डर गई। साथ ही वो सतर्क भी हो गई।

दूसरी बार किया रेप

पहली बार रेप करने के बाद आफताब आलम की हिम्मत बढ़ गई। एक सप्ताह के बाद आरोपित एक बार फिर से पीड़िता के पहुँच गया। वहाँ उसने फिर से पीड़िता से रेप किया। हालाँकि, इस बार पीड़िता ने उसका वीडियो बना लिया। इस वीडियो को उसने अपने पति को दिखाया।

पहले तो उनकी हिम्मत नहीं हुई, लेकिन फिर किसी तरह हिम्मत करके थाने गए और आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, साथ ही उच्चाधिकारियों से भी मामले की शिकायत की। उच्चाधिकारियों की दखल के बाद केस दर्ज होते ही आफताब आलम फरार हो गया। वो फरार होते हुए भी पीड़िता पर समझौते के लिए दबाव बना रहा था। इस बीच उसे पुलिस ने शुक्रवार को उसके घर से दबोच लिया। हालाँकि, बीमारी का हवाला देते हुए उसने बचने की कोशिश जरूर की, लेकिन उसका मेडिकल कराने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बंगाल भर्ती घोटाले पर ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बताया ‘फ्रॉड’: CJI चंद्रचूड़ बोले – जनता का विश्वास चला जाता है तो...

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट के भर्ती रद्द करने के फैसले पर रोक लगा दी है।

‘पतंजलि’ केस में अब IMA ही फँस गया: जिस नियम के तहत बाबा रामदेव पर हुई कार्रवाई अब वही विवाद में, पुनर्विचार करेगी केंद्र...

ASG ने बताया कि 2018 में ड्रग्स-कॉस्मेटिक्स कानून की नियम संख्या 170 की अधिसूचना जारी की गई थी। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ 8-9 याचिकाएँ दायर हैं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -