Homeदेश-समाजहनुमान जयंती के दिन कर्नाटक के हुबली में बवाल: पुलिस थाने और अस्पताल पर...

हनुमान जयंती के दिन कर्नाटक के हुबली में बवाल: पुलिस थाने और अस्पताल पर पथराव, 4 पुलिसकर्मी घायल, 40 गिरफ्तार

पुलिस और अस्पताल पर पथराव के मामले में पुलिस ने अब कर 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जाँच कर रही है। ऐसे में इस मामले से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) के मौके पर दिल्ली, उत्तराखंड के अलावा कर्नाटक में भी मुस्लिम कट्टरपंथियों की भीड़ ने हिंसा की, उत्पात मचाया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन पर कट्टरपंथी मुस्लिमों की ओर से (Karnataka Hubli Stone Pelting Violence) पथराव की घटना हुई है। इसमें एक इंस्पेक्टर सहित 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद अधिकारियों ने इस इलाके में धारा-144 लागू कर दी है। ।

जानकारी के अनुसार, एक थाने के बाहर जमा हुई मुस्लिमों की भीड़ अचानक हिंसक हो गई और थाने, पुलिस के वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज और आँसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

लोकल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कट्टरपंथी भीड़ एक व्हाट्सएप स्टेटस रखने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की माँग को लेकर थाने गए थे। इसी भीड़ ने फिर थाने पर हमला किया, पुलिस वालों पर पथराव कर कई को जख्मी किया। यही नहीं हिंसक भीड़ ने वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ की।

पुलिस और अस्पताल पर पथराव के मामले में पुलिस ने अब कर 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जाँच कर रही है। ऐसे में इस मामले से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से हिंदुओं में खासा आक्रोश है।

क्या है पूरा मामला

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, एक युवक ने मस्जिद की तस्वीर को एडिट कर अपना व्हाट्सएप स्टेटस बनाया था। एडिट पोस्टर में उसने लिखा था, ”भगवान श्रीराम एक महान हिंदू सम्राट थे।” यह पोस्टर वायरल होते ही कट्टरपंथी मुस्लिम बेकाबू हो गए। इसके बाद उन्होंने उस युवक पर कार्रवाई की माँग करते हुए थाने और अस्पताल पर पथराव करना शुरू कर दिया।

भड़काऊ पोस्टर लगाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पथराव के कारण कॉन्स्टेबल गुरुपप्पा स्वादी और पूर्व यातायात निरीक्षक कददेवरमथ सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। हुबली-धारवाड़ पुलिस कमिश्नर लाभूराम ने मुस्लिम नेताओं के साथ बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। वहीं, ओल्ड हुबली थाने में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

नरेंद्र मोदी स्टेडियम से SVP स्पोर्ट्स एन्क्लेव तक: समझें भारत का स्पोर्ट्स कैपिटल बनने की दिशा में कैसे आगे बढ़ रहा है अहमदाबाद

आज जब अहमदाबाद स्पोर्ट्स कैपिटल की बात होती है, तो यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि धीरे-धीरे आकार लेती एक वास्तविकता जैसा लगता है।

आयातित नहीं अनादि है भारत की सभ्यता, विदेशी प्रोपेगेंडा फैलाना बंद करो: मोहनजोदड़ो की पशुपति मुहर पर ‘एलामाइट प्रभाव’ बताने वाली ऑड्रे ट्रुश्के की...

पशुपति मुहर को लेकर फिर शुरू हुई इतिहास की बहस। संस्कृति मंत्रालय, ऑड्रे ट्रुश्के और भारतीय विद्वानों के तर्कों के बीच समझिए पूरा विवाद।
- विज्ञापन -