Homeदेश-समाजदिल्ली में BJP नेता की हत्या: बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर मारी...

दिल्ली में BJP नेता की हत्या: बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोलियाँ, हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी खँगाल रही पुलिस

पुलिस के मुताबिक जीतू चौधरी को तुरंत इलाज के लिए नोएडा मेट्रो अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में अज्ञात बदमाशों ने बुधवार (20 अप्रैल 2022) को 42 वर्षीय बीजेपी (BJP) नेता जीतू चौधरी की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी। यह वारदात रात करीब 8:15 बजे घटी। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के वक्त चौधरी अपने घर के पास ही थे। बाइक सवार हमलावर आए और उन्हें 4 गोलियाँ मारी। पहली गोली सीधे भाजपा नेता के सिर में लगी, जबकि बाकी की तीन गोलियाँ उनके पेट में मारी गई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया मयूर विहार फेज-3 स्थित घर के बाहर बाइक पर आए कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मारी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।

घटना के बाद मयूर विहार फेज-3 में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई थी। गश्त कर रही पुलिस टीम भीड़ को देख मौके पर पहुँची। पुलिस के मुताबिक जीतू चौधरी को तुरंत इलाज के लिए नोएडा मेट्रो अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिल्ली (ईस्ट) की पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया है कि मृतक मयूर विहार भाजपा इकाई के कार्यकर्ता थे और कंस्ट्रक्शन का बिजनेस करते थे। डीसीपी ने इस बात की पुष्टि की है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

बीजेपी नेता मनोज कुमार ने बताया, “जिस तरह से हत्या की गई, यह दुखद है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी अस्पताल गए थे।” बहरहाल हमलावरों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खँगाल रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

INDI गठबंधन की बैठक में आई पार्टियाँ बजा रही थी अपनी ढपली अपना राग, उधर एक झटके में 21 सांसद हो गए कम: जानें...

एक तरफ दीदी दिल्ली में विपक्षी एकता की नई स्क्रिप्ट लिख रही थीं, तो दूसरी तरफ एक ही झटके में उनके 21 सांसद कम हो चुके थे।

बंगाल में CAA-विरोधी दंगों की जाँच के आदेश, UP स्टाइल में होगी वसूली: पढ़ें ममता सरकार ने इस्लामी कट्टरपंथियों को कैसे दी थी रेलवे...

बंगाल में 2019 के CAA विरोधी दंगों की जाँच फिर से होगी। सीएम शुभेंदु ने रेलवे को हुए 93 करोड़ के नुकसान और हिंसा की समीक्षा के आदेश दिए हैं।
- विज्ञापन -