Homeदेश-समाजफिर टली रवि और नवनीत राणा की जमानत याचिका पर सुनवाई, तबीयत खराब होने...

फिर टली रवि और नवनीत राणा की जमानत याचिका पर सुनवाई, तबीयत खराब होने के बावजूद सांसद को नहीं ले जाया गया अस्पताल

अदालत के फैसले पर फिलहाल सभी की निगाहें टिकी हुई हैं कि क्या राणा दंपत्ति को जमानत मिलेगी या उन्हें कुछ और दिन सलाखों के पीछे गुजारने होंगे।

महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा की जमानत पर सुनवाई फिर से टल गई है। बीते एक सप्ताह से जेल में बंद राणा दंपत्ति की जमानत याचिका पर मुंबई की विशेष अदालत आज शाम 5 बजे फैसला सुनाने वाली थी, लेकिन अन्य मामलों की सुनवाई और समय के अभाव के चलते आज इसे टाल दिया गया। अब इस मामले में दो दिन बाद यानी 4 मई को अदालत अपना फैसला सुनाएगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राणा दंपत्ति की जमानत मामले में बचाव पक्ष और सरकारी वकील की तरफ से बहस का सिलसिला पूरा हो चुका है। अदालत के फैसले पर फिलहाल सभी की निगाहें टिकी हुई हैं कि क्या राणा दंपत्ति को जमानत मिलेगी या उन्हें कुछ और दिन सलाखों के पीछे गुजारने होंगे।

खबर है कि नवनीत राणा के वकील ने भायखला जेल के सुपरिटेंडेंट को एक पत्र लिखकर बताया है, “नवनीत राणा को स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या है और जेल में लगातार फर्श पर बैठने और लेटने की वजह से उन्हें और भी ज्यादा दिक्कत हो रही है। इसके मद्देनजर राणा को 27 अप्रैल के दिन मुंबई के जेजे अस्पताल भी ले जाया गया था, जहाँ डॉक्टरों ने उनका सिटी स्कैन करना था। ताकि यह पता चल सके कि स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या कितनी गंभीर है। इन सबके बावजूद अभी तक अथॉरिटी ने कोई एक्शन नहीं लिया है।”

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा पर जारी सियासत के बीच अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया था, जिसके बाद 23 अप्रैल, 2022 को मुंबई की खार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। उन पर मुंबई पुलिस ने राजद्रोह (आईपीसी की धारा 124 A) और धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप लगाए थे। इसके अलावा उन पर आईपीसी की धारा 353 (सरकार के काम में बाधा) के तहत केस दर्ज किया गया था। इसी एफआईआर को कोर्ट ने खारिज करने से इनकार कर दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

इंडिया टुडे की जिस खबर को पढ़ लहालोट हो रही थी मोहम्मद जुबैर एंड वामपंथी गैंग, वो निकली फर्जी: UP में 5 दिन में...

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी को लेकर इंडिया टुडे ने फर्जी खबर चलाई कि इससे 8,056 लोगों की मौत हो गई। इस खबर पर वामपंथी गैंग सरकार पर सवाल उठाने लगी। जानें पूरी सच्चाई क्या है?

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।
- विज्ञापन -