Homeदेश-समाजBJP नेता के जवान बेटे का पेड़ से लटकता शव: पश्चिम बंगाल पुलिस बता...

BJP नेता के जवान बेटे का पेड़ से लटकता शव: पश्चिम बंगाल पुलिस बता रही आत्महत्या, तृणमूल के गुंडों पर भाजपा का आरोप

पश्चिम बंगाल पुलिस इस घटना को आत्महत्या बता रही है। पुलिस के मुताबिक, "अभी तक पीड़ित परिवार ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो हम मामले की जाँच करेंगे।"

पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर जिले में एक भाजपा कार्यकर्ता के बेटे की लाश फाँसी पर लटकी हुई मिली है। मृतक का नाम देबाशीष मन्ना है, जिसकी उम्र लगभग 22 साल है। शव को पूरी मेदनीपुरी के खेजुरी नाम के इलाके में एक पेड़ से लटकाया गया था। देबाशीष के पिता का नाम मुक्तिपदा मन्ना है। घटना 7 मई 2022 (शनिवार) की बताई जा रही है।

पश्चिम बंगाल पुलिस इस घटना को आत्महत्या बता रही है। पुलिस के मुताबिक, “अभी तक पीड़ित परिवार ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो हम मामले की जाँच करेंगे।” वहीं इस घटना के बाद भाजपा के स्थानीय नेताओं ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। आपको बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह अपने बंगाल दौरे पर फाँसी पर लटके पाए गए भाजपा कार्यकर्ता अर्जुन चौरसिया के घर गए थे।

गौरतलब है कि 6 मई 2022 को अर्जुन चौरसिया का शव घोष बागान इलाके में रेल क्वार्टर की एक खाली पड़ी बिल्डिंग में मिला था। अर्जुन की उम्र 26 साल थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।
- विज्ञापन -