Homeदेश-समाजझारखंड: महिला को निर्वस्त्र कर पीटने के मामले में 3 महिलाओं समेत 5 गिरफ़्तार

झारखंड: महिला को निर्वस्त्र कर पीटने के मामले में 3 महिलाओं समेत 5 गिरफ़्तार

पीड़िता को निर्वस्त्र कर उसके दोनों हाथ पीछे बाँधने के बाद उसकी पिटाई की गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जान से मारने के इरादे से आरोपितों ने उसका गला भी दबाया।

हजारीबाग में महिला को निर्वस्त्र कर पीटने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपितों को गिरफ़्तार किया है। टाटीझरिया थाना क्षेत्र के मुरूमातू गाँव में एक विधवा को निर्वस्त्र कर पीटा गया था। सोमवार (जुलाई 15, 2019) को इस मामले में पुलिस ने 3 महिला आरोपितों सहित 5 को गिरफ़्तार किया।

ख़बरों के मुताबिक पीड़िता को निर्वस्त्र कर उसके दोनों हाथ पीछे बाँध दिए गए थे। इसके बाद उसकी पिटाई की गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जान से मारने के इरादे से आरोपितों ने उसका गला भी दबाया। इस मामले में कई अन्य भी आरोपित हैं, जिनकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

ख़बरों के अनुसार, महिला की पिटाई करने वाले उसके रिश्तेदार ही हैं। रिश्तेदारों ने यह हरकत तब की जब पीड़िता ने सौतेली बेटी की शादी में अपनी राय नहीं लिए जाने पर विरोध जताया। असल में, सौतेली बेटी का लालन-पालन पीड़िता ने ही किया था। लेकिन, उसकी शादी में अपनी अनदेखी पर जब उसने नाराजगी जताई तो उसके साथ यह घिनौनी हरकत की गई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -