Homeदेश-समाजबिहार: मवेशी चोर नौशाद कुरैशी सहित 3 को लोगों ने पीटकर मार डाला, एक...

बिहार: मवेशी चोर नौशाद कुरैशी सहित 3 को लोगों ने पीटकर मार डाला, एक गंभीर

ग्रामीणों के मुताबिक पशु तस्कर रात के करीब एक बजे पिकअप वैन से गाँव में दाखिल हुए। उन्होंने एक ग्रामीण की बकरियॉं चुरा ली। जब वे भैंस चुराने की कोशिश कर रहे थे तो ग्रामीणों की नींद खुल गई।

बिहार में मवेशी चोरी के आरोप में 3 लोगों की पीट-पीटकर मार डालने की ख़बर सामने आई है। घटना सारण ज़िले के बनियापुर गाँव की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक तीनों मवेशी चोर थे। पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे की है। ग्रामीणों ने कथित रूप से मवेशियों को ले जा रही पिकअप वैन के साथ चार लोगों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। 

पुलिस ने चारों को अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने बताया कि दो की मौत अस्पताल लाए जाने से पहले ही हो गई थी। एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य गंभीर रूप से घायल है और फ़िलहाल उसका इलाज बनियापुर स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। मृतकों की पहचान नौशाद क़ुरैशी, राजू नट और वीरेश नट के रूप में की गई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात के करीब 1 बजे चारों मवेशी चोर अपनी पिकअप वैन से गाँव में दाखिल हुए। कथित तौर पर तस्करों ने पहले बुधु राम की चार बकरियाँ चुरा ली। फिर भैंस चुराने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीण जग गए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कथित पशु तस्करों को पीछा कर पकड़ लिया और उनकी लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी।

कथित पशु तस्करों के ख़िलाफ़ ग्रामीणों ने मामला दर्ज करवाया है। वहीं, कथित पशु तस्करों के परिजनों ने भी ग्रामीणों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज कराई है। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस तीनों कथित पशु तस्करों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जाँच कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

15 अगस्त से ‘पब्लिसिटी स्टंट’ करने के लिए अभिजीत दीपके फिर तैयार, झारखंड पर बोलते वक्त पड़ गए थे बीमार: समझिए CJP की अवसरवादी...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म होने और झारखंड आंदोलन से दूरी के बाद, CJP 15 अगस्त से ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट का नया पैंतरा लाएगी।

‘गोली मार दो, लेकिन पूरा ‘वंदे मातरम’ नहीं गाएँगे’: 76 साल बाद भी नहीं बदला कॉन्ग्रेसियों का चरित्र, इस्लामी कट्टरपंथियों को खुश करने के...

केरल में कॉन्ग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन ने कहा है, " नरेंद्र मोदी हमें गोली मारने की धमकी दें, तब भी 'वंदे मातरम' को पूरा नहीं गाया जाएगा।"
- विज्ञापन -