Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयपैर की चोट से नहीं लगा डर, पीरिड्स के दर्द ने हरा दिया: फ्रेंच...

पैर की चोट से नहीं लगा डर, पीरिड्स के दर्द ने हरा दिया: फ्रेंच ओपन मैच के बाद बोलीं चीनी खिलाड़ी झेंग- ‘काश मैं लड़का बन पाती’

मासिक धर्म के दौरान पेट का दर्द सामान्य दर्द जैसा नहीं होता... हाल में फ्रेंच ओपन बिड 2022 में चीन की किनवेन झेंग को बेहतर प्रदर्शन के बावजूद इस दर्द के कारण क्वार्टरफाइनल में जगह नहीं मिल पाई।

मासिक धर्म के दौरान पेट में होने वाला दर्द किसी महिला की क्षमता पर कैसे असर डालता है ये हाल में टेनिस टूर्नामेंट- द फ्रेंच ओपन 2022 के महिला सिंगल्स मैच में देखने को मिला। इस मैच में पोलैंड की ईगा स्वियातेक ने चीन की किनवेन झेंग को हराया। मैच में हैरान करने वाली चीज ये थी कि जो झेंग शुरुआती मैच में ईगा पर हावी थीं। वहीं दूसरे और तीसरे मैच में इतनी धीमी पड़ गईं कि उन्हें हार का मुँह देखना पड़ा। बाद में पता चला कि झेंग को मैच में अचानक पीरियड्स के दौरान पेट का दर्द हुआ था और उसके बाद वह उस तरह नहीं खेल पाई जैसे पहले खेल रही थीं। मैच के अंत में उन्होंने अपने दर्द को ये कहकर बयां किया- “काश मैं लड़का होती।”

19 साल की झेंग ने मैच में टॉप टेनिस प्लेयर स्वितेक के खिलाफ शानदार शुरुआत की थी। पहले ही सेट में उन्होंने 6-7 से वो पारी अपने नाम की थी। लेकिन अगले सेट में वो 6-0 और तीसरे सेट में 6-2 के अंतर से हार गईं। मैच के बाद उन्होंने बताया कि पहले खेल के दौरान पैर में भी चोट आई थी लेकिन इस मैच में उन्होंने उस चोट के दर्द को बर्दाश्त कर लिया। मगर पेट का दर्द उनसे नहीं झेला गया और उनका खेल प्रभावित हुआ। पीरियड्स से होने वाले दर्द की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा,

“यह लड़कियों वाली चीज थी। पहला दिन हमेशा बहुत मुश्किल होता है और ऐसे में मुझे मैच खेलना था। मुझे पहले दिन हमेशा बहुत ज्यादा दर्द होता है। मैं अपने बनावट के विरुद्ध नहीं जा सकती। मैं सोचती हूँ कि काश मैं लड़का बन सकती तो मुझे ये सब नहीं झेलना पड़ता। ये बहुत मुश्किल होता है।”

बता दें कि एक ओर जहाँ मासिक धर्म में होने वाले पेट दर्द के कारण चीन की झेंग बेहतर प्रदर्शन के बावजूद हारीं। वहीं पोलैंड की स्वितेक ने लगातार 32 मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। ये रिकॉर्ट जस्टिस हीन के 14 साल पुराने रिकॉर्ड के बराबर है। स्वितेक ने लगातार तीसरे साल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। लेकिन उन्होंने झेंग से खेल के बाद कहा कि झेंग ने मैच के दौरान बेहतरीन टेनिस खेला। उनके शॉट्स हैरान करने वाल थे और टॉप स्पिन शानदार थी। स्वितेक ने झेंग को बधाई दी। वहीं झेंग के चेहरे पर नंबर वन प्लेयर को न हरा पाने की निराशा भी दिखी। वर्ल्ड रैंकिंग में बता दें कि झेंग का नंबर 74 वें पायदान पर आता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -