Homeविविध विषयमनोरंजनसलमान खान का धमकी मिलने से इनकार: सलीम खान को बेंच पर मिला था...

सलमान खान का धमकी मिलने से इनकार: सलीम खान को बेंच पर मिला था लेटर, मुंबई पुलिस ने दर्ज की थी FIR

दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई ने 1998 में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान काले हिरण के शिकार मामले को लेकर सलमान खान को धमकी दी थी। इस वक्त लॉरेंस बिश्नोई तिहाड़ जेल में बंद है, जहाँ उसका नाम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में सामने आया है।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने धमकी भरा लेटर मिलने के मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मंगलवार (7 जून 2022) को पुलिस के दिए अपने बयान में कहा कि उन्हें किसी भी व्यक्ति से धमकी, धमकी भरा कॉल और लेटर नहीं मिला है। दरअसल, 5 जून की ​शाम को सलमान और उनके पिता सलीम खान को एक लेटर मिलने की खबर आई थी, जिसमें दोनों को जान से मारने की धमकी दी गई थी। लेटर में हिंदी में लिखा गया था कि उन्हें और उनके बेटे सलमान खान को सिद्धू मूसेवाला की तरह ही मौत के घाट उतार दिया जाएगा। इसके साथ ही लेटर में एलबी (लॉरेस बिश्नोई) और जीबी (गोल्डी बरार) के साइन भी थे।

पुलिस के अनुसार, जब धमकी भरा लेटर मिला था, उस वक्त सलमान खान दुबई में थे। वहाँ पर आईफा 2022 का आयोजन किया गया था। सलीम खान को यह लेटर एक बेंच पर मिला, जहाँ वह रोजाना सुबह टहलने के बाद बैठते हैं।

सिद्धू की हत्या के छह दिनों बाद ही सलीम खान को यह लेटर सुबह साढ़े सात से आठ बजे के करीब अपने और सलमान के नाम से मिला था, जिसके बाद बांद्रा पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज आगे की जाँच शुरू कर दी थी। लेटर सामने आने के बाद यह भी खबर सामने आई थी कि महाराष्ट्र गृह मंत्रालय के आदेश पर सलमान खान के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनात की गई है।

गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई ने 1998 में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान काले हिरण के शिकार मामले को लेकर सलमान खान को धमकी दी थी। इस वक्त लॉरेंस बिश्नोई तिहाड़ जेल में बंद है, जहाँ उसका नाम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में सामने आया है और उससे दिल्ली व पंजाब पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

महाराष्ट्र में धर्मांतरण के नए कानून के तहत ब्रिटिश नागरिक पर दर्ज हुई FIR, चर्च के कार्यक्रम की आड़ में हिंदुओं को बनाना चाहता...

महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू होने के बाद एक ब्रिटिश नागरिक पर FIR दर्ज हुई है। वह पुणे के एक चर्च में यीशू के प्रति भक्ति दिखाते हुए हिन्दू देवी-देवताओं पर भ्रम फैला रहा था।

एयर इंडिया पायलट का दूसरा ड्रग टेस्ट भी निकला पॉजिटिव: फुकेत-दिल्ली फ्लाइट में आखिर क्या हुआ था और अब आगे क्या होगा?

पायलट का कंफर्मेटरी टेस्ट पॉजिटिव आया है और सैंपल में गांजा होने की पुष्टि हुई है। हालाँकि, टेस्ट के सटीक विवरण का खुलासा होना शेष है।
- विज्ञापन -