Homeदेश-समाजहैदराबाद के अफजलगंज इलाके में केमिकल ब्लास्ट: बेटे भरत के चीथड़े उड़ गए, पिता...

हैदराबाद के अफजलगंज इलाके में केमिकल ब्लास्ट: बेटे भरत के चीथड़े उड़ गए, पिता वेणुगोपाल की हालत गंभीर

घटना की जानकारी मिलते ही अफजलगंज पुलिस की एक टीम मौके पर पहुँची पुलिस। इसके साथ ही फॉरेंसिक विभाग की CLUES टीम भी वहाँ पहुँच गई।

तेलंगाना (Telangana) की राजधानी हैदराबाद से चौंकाने वाले घटना प्रकाश में आई है। यहाँ रविवार (12 जून, 2022) को एक केमिकल ब्लास्ट (chemical Blast) हुआ। इसमें एक युवक की मौत की मौत हो गई, जबकि उनके पिता घायल हुए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना अफजलगंज के महाराजगंज इलाके की है। यहीं की मोगरम बस्ती में रहते थे भरत भट्टर। भरत पेशे से केमिकल का काम करते थे। वो गिरिराज कंपनी में काम करते थे और अपनी दुकान के सामने के नाले में एक्सपायर हो चुके केमिकल को फेंक देते थे। रविवार की सुबह भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया।

पुलिस का कहना है कि भरत ने केमिकल को नाली में बहाया। लेकिन नाली के जाम होने के कारण वो उसमें फँस गया। इसके बाद उन्होंने लोहे की रॉड से केमिकल को बाहर निकालने की कोशिश की। ये जानने के लिए कि केमिकल निकला या नहीं, उन्होंने उसमें पानी डाल दिया। इसी दौरान अचानक से जोरदार धमाका हो गया।

बताया जाता है कि केमिकल रिएक्शन के कारण हुआ धमाका इतना तेज था कि भरत करीब दो मंजिल की ऊँचाई तक ऊपर उड़ गए। उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। इस हादसे में भरत के पिता वेणुगोपाल भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही अफजलगंज पुलिस की एक टीम मौके पर पहुँची। इसके साथ ही फॉरेंसिक विभाग की CLUES टीम भी वहाँ पहुँच गई। केमिकल को इकट्ठा कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

वहीं पुलिस ने मृतक भरत भट्टर के शव को उस्मानिया अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है। लेकिन केमिकल ब्लास्ट की घटना से इलाके में डर का माहौल बताया जा रहा है। बहरहाल घटना को लेकर अभी तक अधिक खुलासा नहीं हो सका है।

Note:
पहले इस खबर का शीर्षक था – “हैदराबाद की मस्जिद में केमिकल ब्लास्ट: बेटे भरत के चीथड़े उड़ गए, पिता वेणुगोपाल की हालत गंभीर” – यह खबर मीडिया रिपोर्टों के आधार पर लिखी गई थी। उन मीडिया रिपोर्ट को अब एडिट कर दिया गया है, उसी आधार पर इस खबर को भी एडिट किया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।

‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’: राहुल गाँधी-संदीप दीक्षित की PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर घटिया टिप्पणी, कॉन्ग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा...

राहुल गाँधी ने PM मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया। इसके बाद दीक्षित ने मेलोनी को लेकर भद्दी टिप्पणी की।
- विज्ञापन -