Homeदेश-समाज'नबी पर हमला मतलब सुसाइड नोट पर हस्ताक्षर, कोई नहीं बचा सकता': महाराष्ट्र में...

‘नबी पर हमला मतलब सुसाइड नोट पर हस्ताक्षर, कोई नहीं बचा सकता’: महाराष्ट्र में इस्लामी स्कॉलर की धमकी, कमलेश तिवारी की दिलाई याद

"तुम्हें कोई नहीं बचा सकता। तुम सुसाइड नोट पर हस्ताक्षर कर रहे हो। कमलेश तिवारी पाँच साल बाद मर चुका है। तुम ये न समझो कि आज मामला हल हो गया तो कल तुम्हें छोड़ दिया जाएगा। उस तार को मत छेड़ो।"

पैगंबर मुहम्मद (Prophet Muhammad) को लेकर नूपुर शर्मा के कथित बयान को लेकर देश में मचे सियासी बवाल के बीच इस्लामिक कट्टरपंथी लगातार उन्हें हत्या की धमकियाँ दे रहे हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इस्लामिक विद्वान मोहम्मद हामिद इंजीनियर (Hamid Engineer) प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलेआम हत्या की धमकियाँ दे रहा है।

मिडिल ईस्ट मीडिया रिसर्च इंस्टीट्यूट (MEMERI) द्वारा शेयर किए गए वीडियो में हामिद इंजीनियर को खुलेआम धमकी देते देखा गया। इसके मुताबिक, पैगंबर मुहम्मद पर जारी विवाद को लेकर 5 जून, 2022 को नागपुर में ‘अल्पसंख्यक डेमोक्रेटिक पार्टी’ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया था। कॉन्फ्रेंस में उपस्थित ईमान तंजीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष कथित इस्लामी स्कॉलर मोहम्मद हामिद इंजीनियर ने नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के कथित बयानों को लेकर बात की।

नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल पर बात करते हुए हामिद इंजीनियर ने बीजेपी से निलंबित दोनों नेताओं को खुलेआम मंच से हत्या की धमकी दी। इस्लामिक विद्वान कहा, “क्योंकि नबी एक करीम सल्लाहुताला ओसल्लम हमारे पैगंबर मुहम्मद पर हमला करना, उनकी इज्जत पर हमला करना इसका एक ही परिणाम है, और वो है मौत। तुम्हें कोई नहीं बचा सकता। तुम सुसाइड नोट पर हस्ताक्षर कर रहे हो। कमलेश तिवारी पाँच साल बाद मर चुका है। तुम ये न समझो कि आज मामला हल हो गया तो कल तुम्हें छोड़ दिया जाएगा। उस तार को मत छेड़ो।”

गौरतलब है कि साल 2019 में हिन्दू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की इस्लामिक कट्टरपंथियों ने गला रेतकर हत्या कर दी थी।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों एक टीबी डिबेट के दौरान नूपुर शर्मा ने कथित तौर पर पैगंबर मुहम्मद को लेकर बयान दिया था। उनके इस बयान की क्लिप को ‘ऑल्ट न्यूज’ वाले जुबेर ने वायरल कर इस्लामिक कट्टरपंथियों को उकसाया। इसके बाद से एक तरह से शर्मा की हत्या को लेकर फतवे और इनामों की बारिश होने लगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -