Homeदेश-समाजजयपुर की मस्जिद में इस्लामिक शिक्षा लेने गया था नाबालिग लड़का, शरबत में नशीला...

जयपुर की मस्जिद में इस्लामिक शिक्षा लेने गया था नाबालिग लड़का, शरबत में नशीला पदार्थ मिला हाफिज सरफराज ने किया रेप, हत्या की धमकी भी दी

पीड़ित रमजान के महीने में दीनी (इस्लामिक शिक्षा) तालीम के लिए मस्जिद में जाता था, जहाँ पर साफ-सफाई का काम करने वाले हाफिज सरफराज ने उसके साथ रेप किया।

राजस्थान की अशोक गहलोत की अगुआई वाली कॉन्ग्रेस सरकार में अपराध के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले में जयपुर में एक मस्जिद में नाबालिग लड़के (17) के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित रमजान के महीने में दीनी (इस्लामिक शिक्षा) तालीम के लिए मस्जिद में जाता था, जहाँ पर साफ-सफाई का काम करने वाले हाफिज सरफराज ने उसके साथ रेप किया।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना राजधानी के सुभाष चौक थाना इलाके की है। इस मामले में पीड़ित के अब्बू ने सुभाष चौक थाने में रेप का मामला दर्ज कराया है। पुलिस को की गई शिकायत में रेप पीड़ित नाबालिग के अब्बू ने बताया है कि उनका बेटा रमजान के महीने में मस्जिद में दीनी तालीम के लिए जाता था। उसी दौरान एक दिन मौका देखकर हाफिज सरफराज में उसे शरबत में नशीली दवा मिलाकर पिला दिया। बाद में बेहोशी की हालत में उसका रेप किया।

होश में आने पर पीड़ित को अपने साथ किए गए बलात्कार का पता चला। इसके साथ ही आरोपित ने उसे धमकी दी कि अगर उसने इस मामले में अपना मुँह खोला तो वो उसकी हत्या कर देगा। एक बार रेप करने के बाद भी जब पीड़ित ने किसी को इसके बारे में नहीं बताया तो उसने लगातार उसका रेप करना शुरू कर दिया। आरोपित ने नाबालिग को अपने घर बुलाकर भी कई बार रेप किया। बार-बार रेप किए जाने के कारण वो मायूश सा रहने लगा था।

पीड़ित के अब्बू ने कहा कि दो दिन पहले जब उन्होंने अपने बेटे से इसका कारण पूछा तो उसने सारी कहानी बयाँ कर दी। इसके बाद उन्होने केस दर्ज कराया। फिलहाल आरोपित फरार हो गया है।

पहले भी राजस्थान में होती रही हैं ऐसी वारदातें

गौरतलब है कि राजस्थान में इससे पहले भी ऐसी घटनाएँ होती रही हैं। हाल ही अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में इलाज के लिए आई एक महिला से एक निजी एंबुलेंस सहायक ने कथित तौर पर रेप किया था। यहीं नहीं राजस्थान सरकार के मंत्री डॉ महेश जोशी के बेटे पर भी रेप का आरोप है। इसी तरह से पिछले महीने मई में एक सरकारी अस्पताल में एक नाबालिग (14) से निसार खान नाम के मुस्लिम युवक ने रेप किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

AC ब्लास्ट के बढ़ते मामलों के पीछे चीन का हाथ? जानिए कैसे घटिया गैस से बढ़ रहा घरों में विस्फोट का खतरा, भारत सरकार...

आए दिन एसी ब्लास्ट की खबरें सामने आती हैं। इनकी पीछे कहीं चीन का हाथ तो नहीं है? क्योंकि इन एसी में चाइनीज R-152a गैस भरी जा रही है, जो ओवरहीटिंग के कारण जल्दी आग पकड़ लेती है।

चीन ने मार दिए 10000+ लोग, भारत के वामपंथी करते रहे बचाव: पढ़ें- 37 साल पहले तियानमेन स्क्वायर के प्रदर्शन, सरकार की कार्रवाई और...

तियानमेन स्क्वायर प्रदर्शन में लोग भ्रष्टाचार रोकने, प्रेस की स्वतंत्रता, राजनीतिक सुधार और सरकार में पारदर्शिता की माँग कर रहे थे।
- विज्ञापन -