Homeदेश-समाजधोखाधड़ी कर के 12 निकाह करने वाला शमशाद गिरफ्तार, खुद को बताता था कुँवारा:...

धोखाधड़ी कर के 12 निकाह करने वाला शमशाद गिरफ्तार, खुद को बताता था कुँवारा: नाबालिग का अपहरण, अब 13वीं की फिराक में था

शमशाद से निकाह करने वाली सभी लड़कियों को उसके पहले से शादीशुदा होने की जानकारी नहीं थी। पुलिस अब तक शमशाद की 7 बीवियों से सम्पर्क कर के जानकारी जुटा चुकी है। उन सभी ने ये माना कि शमशाद ने उन्हें प्रेमजाल में फँसा कर झूठ बोल कर निकाह किया था।

बिहार के पूर्णिया जिले में पुलिस ने शमशाद नाम के एक व्यक्ति को नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जाँच के दौरान उसकी 12 बीवियाँ होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस को शमशाद उर्फ़ मनोवर की 6 साल से तलाश थी। शमशाद हर बार खुद को कुँवारा बता कर एक नई लड़की से निकाह कर रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपित 13वाँ निकाह करने की फिराक में था लेकिन उस से पहले ही वो पकड़ा गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपित शमशाद पूर्णिया जिले के ही थाना कोचाधामन क्षेत्र में आने वाले गाँव अनारकली का रहने वाला है। उस पर 8 दिसंबर 2015 में अनगढ़ थानाक्षेत्र के गाँव बिजवार निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की FIR दर्ज करवाई थी। तब पुलिस ने सप्ताह भर के अंदर लड़की को बरामद कर लिया था, लेकिन शमशाद फरार हो गया था। यह बरामदगी बिहार के ही जिला किशनगंज के LRP चौक से हुई थी।

तब से, शमशाद फरार ही चल रहा था। हालाँकि पुलिस उसकी खोज लगातार कर रही थी। केस के इन्वेस्टिगेशन पुलिस अधिकारी सुमन सौरभ के मुताबिक उन्हें आरोपित के गाँव कोइडांगी में होने की सूचना मिली जो कि थाना बहादुरगंज में स्थित है। इस सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान शमशाद ने अपने एक दर्जन निकाह की जानकारी पुलिस को दी।

खास बात ये रही कि शमशाद से निकाह करने वाली सभी लड़कियों को उसके पहले से शादीशुदा होने की जानकारी नहीं थी। पुलिस अब तक शमशाद की 7 बीवियों से सम्पर्क कर के जानकारी जुटा चुकी है। उन सभी ने ये माना कि शमशाद ने उन्हें प्रेमजाल में फँसा कर झूठ बोल कर निकाह किया था। जिस नाबालिग लड़की के अपहरण करने का उस पर केस दर्ज हुआ था उस से वो शमशाद निकाह करना चाहता था। पुलिस ने शमशाद को जेल भेज दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -