Thursday, May 16, 2024
Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय45 साल की करोड़पति महिला ने 14 साल के लड़के के साथ दिन में...

45 साल की करोड़पति महिला ने 14 साल के लड़के के साथ दिन में 4 बार किया सेक्स, शराब के नशे में थी: ₹80 लाख लेकर कोर्ट ने दिया जमानत

आरोपित महिला ऑस्ट्रेलिया के जाने-मने घोड़े के कारोबारी रॉस डेजली की बेटी है। अदालत में बताया गया कि 14 साल के बच्चे के साथ सेक्स करते समय आरोपित महिला काफी नशे में मदहोश थी।

ऑस्ट्रेलिया की एक 45 साल की करोड़पति महिला ने एक 14 साल के बच्चे के साथ दिन में 4 बार सेक्स किया, जिसके बाद वो कानूनी कार्रवाई का सामना कर रही हैं। इतना ही नहीं, इसके बाद उस महिला ने अपने रुतबे का इस्तेमाल करते हुए उस लड़के और उसके परिवार को चुप कराने की कोशिश भी की। आरोपित सवाना डेजली एक स्वास्थ्य सम्बंधित कंपनी चलाती है। साथ ही सवाना डेजली का घोड़ों का भी व्यापार है।

सोमवार (25 जुलाई, 2022) को महिला को डाउनिंग स्ट्रीट स्थित अदालत में पेश किया गया। ये मामला जून 2022 का है। 27 जून को ही उक्त महिला को ‘चाइल्ड एब्यूज यूनिट’ ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद से उसे कस्टडी में रखा गया है। महिला के वकील ने इस दलील पर जमानत माँगी कि आरोपित का मानसिक स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है और वो 1 लाख डॉलर (80 लाख रुपए) का बॉन्ड भरने के लिए तैयार हैं।

आरोपित महिला ऑस्ट्रेलिया के जाने-मने घोड़े के कारोबारी रॉस डेजली की बेटी है। अदालत में बताया गया कि 14 साल के बच्चे के साथ सेक्स करते समय आरोपित महिला काफी नशे में मदहोश थी। एक फ़ोन कन्वर्सेशन से खुलासा हुआ कि वो अपने अपराध को मान भी रही है। साथ ही पुलिस ने बताया कि ये कोई अचानक हुई घटना नहीं थी, बल्कि आरोपित महिला ने अपने इरादों को लेकर पहले भी बताया था। इसके बाद उस लड़के को डराया-धमकाया भी।

अदालत में पुलिस ने बताया कि सवाना डेजली ने पहले ये साबित करने की कोशिश की कि ये चीज दोनों तरफ से हुई थी। हालाँकि, अदालत ने उसे जमानत दे दी है। इस घटना के बाद उस लड़के ने अपनी माँ को सब कुछ बताया था, जिसके बाद इसका खुलासा हुआ था। उस समय महिला ने शराब पी रखी थी। इंस्टाग्राम पर वो सेलेब्रिटी ‘वेट लॉस कोच’ है। उसके प्रोडक्ट्स पूरे ऑस्ट्रेलिया में बिकते हैं। साथ ही वो 80 करोड़ के एक बंगले में रहती है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

स्वाति मालीवाल ने दर्ज कराई FIR: मुख्यमंत्री आवास में अरविंद केजरीवाल के सामने ही उनके PA बिभव कुमार ने मुँह, पेट और छाती पर...

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बीते दिनों मुख्यमंत्री आवास में अपने साथ हुई बदसलूकी और कथित मारपीट के मामले में आखिरकार लिखित शिकायत दे दी है।

‘भ्रष्टाचारियों से जब्त जमीनों को नीलाम करके गरीबों को लौटा रहे हैं’: PM मोदी बोले- ‘कॉन्ग्रेस के लिए लोकतंत्र का मतलब उनकी सत्ता है’

पीएम मोदी ने कहा कि कॉन्ग्रेस ये स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं कि दस साल पहले 2014 में देश ने कोई दूसरी सरकार चुनी है, कोई दूसरा प्रधानमंत्री है जिसे देश ने बनाया है, वो मन से स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -